आज यानी 24 फरवरी को संजय लीला भंसाली का जन्मदिन है तो इस मौके पर रणबीर कपूर की वो बात याद आना लाजमी है जब उन्होंने संजय लीला भंसाली को 'पिछले चार दशकों का सबसे बेहतरीन डायरेक्टर' कहा था. रणबीर ने कई बार इंटरव्यू में खुलकर बताया है कि भंसाली का उनके करियर और सोच पर कितना गहरा असर रहा है.‘सांवरिया’ से शुरू हुआ सफररणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से की थी. वो कहते हैं कि उनके साथ काम करना एक कमाल का अनुभव था. रणबीर के मुताबिक भंसाली के साथ काम करने के लिए खुद को पूरी तरह उनके हवाले करना पड़ता है. इसमें बहुत डिसिप्लिन और ईमानदारी चाहिए होती है. वो अपने एक्टर्स को उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकालते हैं और ऐसी परफॉर्मेंस देने के लिए पुश करते हैं जो दिल को छू जाए और हमेशा याद रह जाए.भव्य सिनेमा के मास्टरसालों से भंसाली ने ऐसी फिल्में बनाई हैं जो अपनी भव्यता, गहरे जज्बात, दमदार एक्टिंग और यादगार म्यूजिक के लिए जानी जाती हैं. उनकी फिल्मों में सिर्फ कहानी नहीं होती है बल्कि एक पूरा विजुअल एक्सपीरियंस होती हैं. सेट्स से लेकर कॉस्ट्यूम तक और हर छोटी डिटेल पर उनकी पकड़ साफ नजर आती है. View this post on Instagram A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)दिग्गजों की कतार में शामिल नामअक्सर उनका नाम राज कपूर, के. आसिफ और गुरु दत्त जैसे बड़े फिल्ममेकर्स के साथ लिया जाता है. भंसाली ने भारतीय कहानियों को बड़े और असली अंदाज में पेश करने का एक अलग ही लेवल सेट किया है. उन्होंने इंडियन सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान दिलाई है.एक लिविंग लीजेंडआज जब वो अपना एक और जन्मदिन मना रहे हैं तो ये कहना गलत नहीं होगा कि भंसाली एक ‘लिविंग लीजेंड’ हैं. उनका सिनेमा सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रहता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी इंस्पायर करता है. उनका विजन और काम करने का तरीका उन्हें इंडस्ट्री में खास बनाता है.