Eid al Fitr Date in India: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र नौवां महीना रमजान की शुरुआत 19 फरवरी 2026 से हो चुकी है और रोजेदार रोजा रखकर अल्लाह की रजा में अपना हर दिन गुजार रहे हैं. बता दें कि, रमजान में 29-30 दिनों का रोजा पूरा कर ईद मनाई जाती है. इसे ईद-अल-फितर, ईद-उल-फितर या मीठी ईद भी कहते हैं.आमतौर पर रमजान के 29 या 30 दिनों का रोजा पूरा होने के बाद शव्वाल की पहली तारीख पर ईद मनाई जाती है. लेकिन इस्लाम धर्म से जुड़े अन्य त्योहारों की तरह ईद की तारीख भी नया चांद नजर आने पर तय होती है. इस्लामिक कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल (Shawwal) का नया चांद (हिलाल) देखने के बाद ही ईद की तारीख पर आधिकारिक पुष्टि की जाती है. शव्वाल का नया चांद समजान की समाप्ति, ईद और खुशी का प्रतीक होता है.ईद मुसलमानों के सबसे बड़े त्योहारों में है, जिससे आस्था और परंपरा जुड़ी है. दुनियाभर के मुसलमान इस त्योहार को मनाते हैं. साल 2026 में ईद कब मनाई जाएगी, इसकी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं और लोगों में तारीख को लेकर उत्सुकता बनी है. मौलाना समीरुद्दीन कासमी ने भी एक भारतीय मुसलमान ने ईद की तारीख पर सवाल किया, जिसके जवाब में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है.भारत में 20 मार्च को नहीं होगी ईद-अल-फितर: समीरुद्दीन कासमीबता दें कि, समीरुद्दीन कासमी ब्रिटेन में रहने वाले एक भारतीय इस्लामी विद्वान हैं. ये जो इस्लामी खगोल विज्ञान, हदीस, हनफी न्यायशास्त्र और इस्लामी धर्म-नीतियों में विशेषज्ञता रखते हैं. भारत में ईद-अल-फितर की तारीख को लेकर समीरुद्दीन कासमी कहते हैं –19 मार्च जुमेरात (गुरुवार) को भारत में चांद की ऊंचाई 5 डिग्री और उमर हो चुकी है 11 घंटे 56 मिनट. बर्मा में 4 डिग्री, बांग्लादेश में 4 डिग्री, नेपाल में 4 डिग्री, कराची में 5 डिग्री, पेशावर में 5 डिग्री, ईरान में 5 डिग्री और अफगानिस्तान में 5 डिग्री है. चांद 10 डिग्री में नजर आता है और यहां 4 या 5 डिग्री है, इसलिए 19 मार्च को गुरुवार चांद नजर नहीं आएगा.20 मार्च 2026 को नजर आ सकता है चांदमौलाना कहते हैं कि, 20 मार्च 2026 शुक्रवार को इंडिया में चांद की ऊंचाई है 18 डिग्री है और उमर हो चुकी है 35 घंटे 57 मिनट. बर्मा में 17 डिग्री, बांग्लादेश में 17 डिग्री, नेपाल में 18 डिग्री, कराची में 18 डिग्री, पेशावर में 19 डिग्री, ईरान में 19 डिग्री और अफगानिस्तान में 18 डिग्री है. यहां चांद 10 डिग्री से काफी ज्यादा है. इसलिए 20 मार्च को चांद नजर आएगा और काफी देर तक रहेगा और 21 मार्च को इंशाअल्लाह इन सारे देशों में ईद-उल-फितर होगी.सऊदी में 20 मार्च 2026 को ईदमौलाना कहते हैं कि, बात करें सऊदी अरब की तो उसमें शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर लिखी हुई है. 19 मार्च को यहां चांद की उम्र है 14 घंटे 8 मिनट और 6 डिग्री ऊंचा है. 6 डिग्री में चांद नजर नहीं आता है. लेकिन 30 साल से उनका यह सिस्टम है कि 1 मिनट भी मक्के मुकर्मा के मतले पर चांद मौजूद हो तो वो मगरिब से पहले गवाही लाते हैं और ऐलान कर देते हैं. यहां 6 डिग्री चांद है और 30 मिनट है, महीना का 30 दिन भी पूरा हो रहा है तो सऊदी में 20 मार्च को ईद हो सकती है. बाकी देखिए आगे क्या होता है?ये भी पढ़ें: Ramadan 2026:भारत में दिखा चांद, कल से रमजान शुरू, एक क्लिक में जानें सहरी-इफ्तार का समयDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.