बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी का अचानक 24 फरवरी 2018 में निधन हो गया. उनके निधन से सिर्फ परिवार के लोगों को ही नहीं बल्कि देशभर के लोगों को सदमा लगा था. चलिए आपको बताते हैं उस रात का किस्सा जब इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.आपको बता दें कि श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ था. इस दौरान वो एक शादी अटेंड करने गई थीं. इसी दौरान होटल के एक कमरे में जिसमें वो रुकी हुई थीं, उन्होंने आखिरी सांस ली. लेकिन, उनकी मौत के पीछे की असली वजह क्या थी, इसके पीछे का कारण आजतक किसी को पता नहीं चल पाया है.श्रीदेवी को थी ब्लडप्रेशर की परेशानीरिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी उन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी कर रही थीं, जिसकी वजह से वो अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रही थी. हालांकि, उनको पहले से ही ब्लडप्रेशर की परेशानी थी. डॉक्टर ने भी उन्हें किसी भी तरह का स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने के लिए मना किया था.ऐसे में कहा गया कि इस डाइट की वजह से ही एक्ट्रेस की जान गई थी. श्रीदेवी की डेथ के बाद उनके पति बोनी कपूर से काफी पूछताछ हुई थी. लेकिन, उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा. हालांकि, कुछ साल पहले द न्यू इंडियन को दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने इस बारे में बात किया था. View this post on Instagram A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)उन्होंने कहा था,'श्रीदेवी एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती थीं, जिसमें वो नमक नहीं लेती थी. इसकी वजह से वो कभी-कभी बेहोश भी हो जाया करती थीं. बोनी कपूर ने श्रीदेवी के निधन के बारे में बात करते हुए कहा था,'ये नाचुरल डेथ नहीं थी, ये एक एक्सीडेंटल डेथ थी. मैंने इसके बारे में ना बोलने का फैसला किया था. क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी तो मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इस बारे में बात की थी. 'वो अक्सर भूखी रहती थींश्रीदेवी की लाइफस्टाल के बारे में बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा था,' वो अक्सर भूखी रहा करती थीं. क्योंकि वो खूबसूरत दिखना चाहती थीं. जबसे उसकी मुझसे शादी हुई थी, तब से उसे कुछ मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या हुई और डॉक्टर कहते रहे कि उसे लो बीपी की प्रॉब्लम है.'बोनी कपूर ने आगे बताया था कि शादी के बाद उन्हें पता चला था कि श्रीदेवी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती थीं. वो डिनर में बिना नमक वाला खाना खाती थीं. उन्होंने कहा कि उसने इसे सीरियस्ली नहीं लिया और ना कभी सोचा था कि इतना सीरियस हो सकता है. बोनी कपूर ने ये भी बताया था कि डेथ वाली शाम को कई बार उन्हें चक्कर आ रहे थे.ऐसे में वो कमरे में रेस्ट करने के लिए गई थी. उसके बाद जब वो रूम में लौटीं तो फ्रेश होने के बारे में सोच रही थीं. उसके बाद वो बाथरूम में गईं और वापस नहीं आई. कई रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि पानी में डूबने की वजह से एक्ट्रेस का निधन हुआ था.ये भी पढ़ें:-Anupama Written Update: टीना के सामने फूटेगा अनुपमा का भांडा, परी को होगा प्रेम और प्रेरणा पर शक