VIROSH Wedding: रश्मिका मंदाना के होने वाले सास-ससुर क्या करते हैं, जानें-विजय देवरकोंडा की फैमिली डिटेल्स

Wait 5 sec.

रश्मिका मंदाना और विजय की शादी होने जा रही है. हाल ही में इस जोड़ी ने इस खबर को कंफर्म किया था और अपनी शादी को ‘वेडिंग ऑफ VIROSH’ नाम दिया था. ये कपल उदयपुर में रॉयल वेडिंग करने जा रहा है और बीते दिन होने वाले दूल्हा-दुल्हन अवने वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए थे. रश्मिका और विजय अरावली में आईटीसी होटल्स द मोमेंटोस उदयपुर में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेगे. इस बीच चलिए यहां जानते हैं रश्मिका मंदाना के होने वाले सास ससुर क्या करते हैं.रश्मिका के होने वाले ससुर क्या करते हैं? बता दे कि रश्मिका मंदाना के होने वाले ससुर यानी विजय देवरकोंडा के पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव भी साउथ सिनेमा के बेहद फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. वे कई टीवी शोज को डायरेक्ट कर चुके हैं. इनके अलावा विजय के पिता ने साल 2021 में अपने बेटे संग फिल्मकर 2021 में आई फिल्म पुष्पक विमानम को भी प्रोड्यूस किया था.क्य़ा करती हैं रश्मिका मंदाना की होने वासी सासु मां? रश्मिका की होने वाली मदर इन लॉ और विजय देवरकोंडा की मां माधवी देवरकोंडा एक हाउसवाइफ हैं. विजय की मम्मी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने एक्टर बेटे संग खूब तस्वीरें शेयर करती रहत हैं. वहीं उनका अपनी होने वाली बहू रश्मिका मंदाना के साथ भी काफी प्यारा बॉन्ड है.रश्मिका के होने वाले देवर आनंद देवरकोंडा क्या करते हैं? विजय देवरकोंडा का एक छोटा भाई भी है जिनका नाम आनंद देवरकोंडा है.बता दें कि रश्मिका मंदाना के होने वाले देवर आनंद भी अपने बड़े भाई विजय की तरह  एक्टर हैं और वे तेलुगु सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं.कब है रश्मिका और विजय की शादीबता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय 26 फरवरी को उदयपुर में साउथ इंडियन टच वाली ट्रेडिशनल वेडिंग कर रहे हैं. आज से इस जोड़ी के प्री वेडिंग फंकशंस शुरू हो गए हैं. दरअस 24 फरवरी यानी आज रश्मिका के हाथों में विजय के नाम की मेहंदी लगेगी. इसके बाद 25 फरवरी को संगीत और हल्दी सेरेमनी रखी गई है. जबकि 26 फरवरी को ये जोड़ा सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएगा.