टी20 वर्ल्ड कप में फिसड्डी साबित हुई है भारत की ओपनिंग जोड़ी; आंकड़े ओमान और कनाडा से भी बुरे

Wait 5 sec.

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल तक पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है, क्योंकि अब अपने दोनों मैच जीतने के बाद भी अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा. बेशक सूर्यकुमार यादव एंड टीम ने ग्रुप स्टेज में सभी मैच जीते, लेकिन ओपनिंग साझेदारी के रूप में टीम सबसे फिसड्डी साबित हुई है. ये ओमान, नामीबिया और कनाडा से भी बुरे हैं, जिनका सफर बिना कोई जीत के साथ खत्म हो गया है. सुपर-8 के पहले मैच को छोड़ दें तो ईशान किशन ने फिर भी अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन सलामी जोड़ी ने निराश किया.ओपनिंग जोड़ी का औसत कर देगा हैरानटी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी का औसत सिर्फ 6.80 का है. अभिषेक शर्मा यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे. मुंबई में हुए पहले मैच में भारत का पहला विकेट 8 के स्कोर पर गिरा था. इसके बाद दिल्ली में पहला विकेट 25 के स्कोर पर गिरा. पाकिस्तान के खिलाफ पहला विकेट 1 और इसके बाद चौथे मैच में शून्य पर पहला विकेट गिरा.सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का पहला विकेट शून्य पर गिरा. यानी 5 मैचों में भारत की सलामी जोड़ी ने मिलकर 34 रनों की साझेदारी की है. ओमान की सलामी जोड़ी के औसत की बात करें तो ये 10 का रहा. यूएई की ओपनिंग जोड़ी का औसत 15.50 और आयरलैंड की ओपनिंग जोड़ी ने 14.33 की औसत से रन बनाए. अभी तक सबसे अच्छा औसत न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी (84) का है.4 बार शून्य पर आउट हुए भारतीय ओपनर5 में से 4 मैचों में भारत का ओपनर 'डक' आउट हुआ, यानी खाता भी नहीं खोल पाया. यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए, सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईशान किशन खाता नहीं खोल पाए. अभी तक हुए हर मैच में भारत की सलामी जोड़ी तीसरे ओवर तक नहीं टिक पाई.ओपनिंग जोड़ी के आलावा तिलक वर्मा की खराब फॉर्म भी समस्या बना हुआ है, 5 मैचों में वह 21 की औसत से सिर्फ 107 रन बना पाए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वह गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलते हुए आउट हो गए. वहीं अक्षर पटेल को बाहर कर वाशिंगटन सुंदर को खिलाने पर भी सवाल उठ रहे हैं.टीम इंडिया को अब ज़िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराना है, या चाहिए कि दक्षिण अफ्रीका अपने अगले 2 में से 1 मैच हार जाए. क्योंकि अगर भारत, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के 2-2 अंक भी रहे तो नेट रन रेट में भारत पीछे रह जाएगा.