PAK vs ENG Weather Update: बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? पाकिस्तान-इंग्लैंड मुकाबले से पहले मौसम पर आ गई बड़ी अपडेट

Wait 5 sec.

PAK vs ENG Weather Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमनें-सामनें होंगी. दोनो के बीच होने वाला मैच बेहद अहम माना जा रहा है. पाकिस्तान की टीम पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला बारिश की वजह से गंवा चुकी है, जो बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था. ऐसे में अब टीम को इंग्लैंड के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत है ताकि सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखी जा सकें.यह मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाना है, जहां मौसम को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है. हालांकि ताजा मौसम रिपोर्ट के मुताबिक दिन के समय बारिश की संभावना करीब 25 प्रतिशत बताई जा रही है. वहीं बादल छाए रहने की उम्मीद लगभग 48 प्रतिशत तक है. फैंस के लिए राहत की बात यह है कि मैच के दौरान रात में बारिश की संभावना काफी कम होकर महज 2 प्रतिशत तक  है. ऐसे में मैच के दौरान बारिश होने की उम्मीद न के बराबर है.स्पिनर्स बन सकते हैं पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकतमुकाबले से पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने इंग्लैंड को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों के सामने उनकी असली परीक्षा होगी. उन्होंने श्रीलंका और इंग्लैंड के पिछले मैच का हवाला देते हुए कहा कि उस मुकाबले में गेंद काफी टर्न ले रही थी और इंग्लिश बल्लेबाज स्पिन के सामने संघर्ष करते नजर आए थे.फरहान ने कहा कि पाकिस्तान के पास कई क्वालिटी स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं, जो इस पिच का पूरा फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती मिलने वाली है. अगर पाकिस्तान यह मैच जीत जाता है तो सेमीफाइनल की दौड़ में बना रहेगा, लेकिन हार की स्थिति में आगे का सफर काफी मुश्किल हो सकता है.इंग्लैंड के लिए जीत मतलब सेमीफाइनल का टिकटदूसरी ओर इंग्लैंड ने अपने पिछले मैच में श्रीलंका को हराकर दो अहम अंक हासिल किए हैं. अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ भी जीत दर्ज कर लेता है तो उसके लिए सेमीफाइनल का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा.अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मौसम इस अहम मुकाबले में कितनी भूमिका निभाता है. पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है, जबकि इंग्लैंड जीत के साथ अंतिम चार में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगा.