Shukra Gochar February 2026: शुक्र मार्च में चार बार बदलेंगे चाल, इन 2 राशियों को कमाई में होगा सबसे ज्यादा फायदा

Wait 5 sec.

Shukra Gochar 2026: हिंदू ज्योतिष में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा असर माना जाता है. खासकर शुक्र देव, जो सुख, प्रेम, वैभव और भौतिक समृद्धि के कारक माने जाते हैं. इस बार फाल्गुन महीने में शुक्र देव अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं और इससे कई राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं.शुक्र गोचर कब और कैसे होगा?ज्योतिषियों के अनुसार, 02 मार्च 2026 को शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे. भारतीय समयानुसार रात 12 बजकर 57 मिनट पर शुक्र देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे.04 मार्च को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर होगा.15 मार्च को रेवती नक्षत्र में गोचर26 मार्च को शुक्र देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इस दौरान कई राशि के जातकों के जीवन में सुख, समृद्धि और नए अवसर देखने को मिल सकते हैं. जानिए किन 2 राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ.कर्क राशि के जातकों पर प्रभावकर्क राशि के लिए यह समय विशेष फलदायी रहेगा. धर्म और कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी.धार्मिक यात्राओं और दान-पुण्य के योग बनेंगे.मेहनत और बुद्धि से धन अर्जित करने के अच्छे अवसर मिलेंगे.जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपको मिलेगा.माता-पिता की सेवा और सम्मान करने से भी लाभ होगा. भौतिक सुखों की प्राप्ति के योग हैं और आप अपने ऊपर धन खर्च कर सकते हैं.कुल मिलाकर कहें तो शुक्र देव की कृपा से कर्क राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा.धनु राशि के जातकों के लिए शुभ संकेतधनु राशि वालों के लिए भी यह गोचर कई तरह से लाभदायक साबित होगा. शुक्र देव के प्रभाव से आप वाचाल और सामाजिक बनेंगे.कारोबार और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी. ब्यूटी प्रोडक्ट्स या सौंदर्य-संबंधित व्यवसाय करने वाले जातकों को विशेष फायदा होगा.सात्विक गुणों का विकास होगा, और भौतिक वस्तुओं पर धन खर्च करने के योग बनेंगे.मोबाइल, लैपटॉप या अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए यह समय अनुकूल है हालांकि आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता की जरूरत रहेगी, लेकिन अधिकांश मामलों में शुक्र देव शुभ फल देंगे.फाल्गुन महीने में शुक्र देव का गोचर आपके जीवन में सुख, समृद्धि और नए अवसर लेकर आ सकता है.चाहे आप कर्क राशि के हों या धनु राशि के, इस समय धार्मिक गतिविधियों, दान और परोपकार में भाग लेने से आपके ऊपर ग्रहों की कृपा और बढ़ जाएगी.Holashtak 2026: होलाष्टक कल से शुरू हो रहे हैं, आज ही निपटा लें ये काम, 8 दिन सभी ग्रह रहेंगे उग्रDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.