बीते शुक्रवार 20 फरवरी को थिएटर में दो दीवाने शहर में और अस्सी रिलीज हुई. इसी के साथ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर रोमांटिक ड्रामा का मुकाबला तापसी पन्नू की इंटेंस कोर्टरूम फिल्म से हुआ. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं लेकिन कुल कलेक्शन के मामले में फिलहाल दो दीवाने शहर में तापसी की अस्सी से आगे चल रही है. जानते हैं इन दोनों फिल्मों में से किसने मंडे टेस्ट में कमाल किया है?दो दीवाने सहर में 4 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘दो दीवाने सहर’ में रवि उदयवार द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक ड्रामा है. संजय लीला भंसाली द्वारा प्रोड्यूस, ये फिल्म प्यार, पहचान और इमोशनल ग्रोथ की थीम पर बेस्ड है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, इसने पहले दिन लगभग 1.25 करोड़ से थिएटर में अपनी शुरुआत की थी. फिर वीकेंड में इसने थोड़ी तेजी दिखाई. जहां शनिवार को फिल्म ने 20 फीसदी के उछाल के साथ 1.5 करोड़ कमाए तो रविवार को इसने 3.33 फीसदी की मंदी के साथ 1.45 करोड़ का कलेक्शन कियावहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दो दीवाने सहर में ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 0.65 करोड़ कमाए हैं.इसके बाद इस फिल्म की 4 दिनों की टोटल कमाई अब 4.85 करोड़ रुपये हो गई है.अस्सी ने चौथे दिन कितनी की कमाई? अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू अस्सी के लिए फिर से साथ आए हैं. ये फिल्म एक और सामाजिक मुद्दे पर आधारित है और ये कोर्टरूम कहानी है. हालांकि, भरोसेमंद जोड़ी के बावजूद, फिल्म को टिकट काउंटर पर ज़्यादा कमाई करने में मुश्किल हो रही है.सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, अस्सी ने पहले दिन 1 करोड़ से ओपनिंग की की. इसके बाद वीकेंड में फिल्म ने थोड़ा सुधार दिखाया और इसने शनिवार को 1.6 करोड़ और रविवार को भी 1.6 करोड़ कमाए, इसके साथ, 3 दिन के ओपनिंग वीकेंड का टोटल 4.2 करोड़ हो गया. अब अपने पहले वीकडे टेस्ट का सामना करते हुए इसके कलेक्शन के नंबर फिर से कम हो गए हैं.सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 0.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.इसी के साथ इस फिल्म की 4 दिनों की कुल कमाई अब 4.95 करोड़ रुपये हो गई है.