Best Way to Remove Wax from Apples at Home: एक सवाल जो लोगों को मन में रहता है कि क्या सेब पर वैक्स होता है? इसका जवाब है जी हां. सेब अपनी सुरक्षा के लिए नेचुरल तौर पर एक पतली मोम जैसी परत बनाते हैं, जो बारिश और सूखने से बचाती है. लेकिन कटाई के बाद जब फलों को धोया जाता है, तो यह प्राकृतिक परत काफी हद तक हट जाती है. इसके बाद बाजार में भेजने से पहले किसानों द्वारा फूड-ग्रेड वैक्स की एक अतिरिक्त परत चढ़ाई जाती है, ताकि फल जल्दी खराब न हो, चोट न लगे और ज्यादा समय तक ताजा रहे. डायटीशियन चेल्सी एडवर्ड्स के अनुसार, यह वैक्स खाने के लिए सुरक्षित होता है और इससे कोई नुकसान नहीं होता. यह पोषक तत्वों को भी सुरक्षित रखने में मदद करता है. हालांकि, कई लोग इसकी चिकनी परत या टेक्सचर पसंद नहीं करते, इसलिए वे इसे हटाकर खाना चाहते हैं.thehansindia की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप सेब की वैक्स हटाना चाहते हैं, तो इसके कुछ आसान तरीके हैं.1. उबलते पानी का तरीकासबसे आसान तरीका है उबलते पानी का इस्तेमाल. पानी को उबाल लें और चम्मच की मदद से सेब को कुछ सेकंड के लिए उसमें डुबो दें. ध्यान रहे कि पूरा सेब गर्म पानी के संपर्क में आए. इससे वैक्स की परत ढीली हो जाती है और आप इसे साफ कपड़े से आसानी से पोंछ सकते हैं.2. सिरके वाला घोलसिरका एक प्राकृतिक क्लीनर है. एक बड़े बर्तन में ठंडे पानी के साथ एक से दो कप सफेद सिरका मिलाएं. सेब को 5 से 10 मिनट तक इसमें भिगो दें. फिर हाथ से हल्के से रगड़ें और साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. सिरका न हो तो नींबू का रस भी इस्तेमाल किया जा सकता है.3. बेकिंग सोडा का घोलबेकिंग सोडा में हल्की घर्षण क्षमता होती है, जो सतह पर जमी परत हटाने में मदद करती है. दो कप पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सेब को करीब 15 मिनट तक भिगोएं. बाद में बहते पानी में धो लें.4. नमक वाले पानी में धोनाएक बर्तन में पानी लें, उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं और सेब को कुछ मिनट तक उसमें घुमाएं. फिर ताजे पानी से धोकर सुखा लें. यह तरीका सस्ता और केमिकल फ्री है.5. बटर नाइफ से हल्के हाथ से खुरचनाअगर सेब की सतह पर वैक्स की परत ज्यादा मोटी दिख रही है, तो आप बटर नाइफ की मदद ले सकते हैं. सेब को मजबूती से पकड़ें और चाकू को छिलके पर हल्के हाथ से इस तरह चलाएं कि सिर्फ ऊपरी परत हटे, गूदा न कटे. खुरचने से पहले सेब को अच्छी तरह धो लें, इससे वैक्स थोड़ा ढीला हो जाता है और उसे हटाना आसान हो जाता है.क्या हर सेब पर वैक्स होता है? इस सवाल का जवाब जरूरी नहीं. कुछ सेब, खासकर अनवैक्स्ड या ऑर्गेनिक सेब पर अतिरिक्त परत नहीं लगाई जाती. हालांकि ऐसे सेब जल्दी खराब हो सकते हैं.इसे भी पढ़ें- Guava Cleaning Method: सिर्फ पानी से धोकर अमरूद से नहीं हटते पेस्टिसाइड, जानें क्या है इसे साफ करने का सही तरीका?Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.