टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे घातक गेंदबाजी, इन गेंदबाजों ने 4 ओवर में मचाई तबाही

Wait 5 sec.

टी20 क्रिकेट को आमतौर पर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है. हालांकि जब बात ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप की हो, तो कई गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से पूरे मैच का रुख बदल दिया है. इस बड़े मंच पर कुछ स्पेल ऐसे देखने को मिले हैं, जिन्हें आज भी क्रिकेट फैंस याद करते हैं.अजंता मेंडिस - श्रीलंकाश्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर अजंता मेंडिस के नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन दर्ज है. उन्होंने साल 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हंबनटोटा में खेले गए मुकाबले में 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 6 विकेट झटके थे. इस दौरान उन्होंने 2 मेडन ओवर भी डाले थे और उनका इकॉनमी रेट महज 2.00 का रहा था. यह स्पेल आज भी टी20 वर्ल्ड कप के सबसे घातक गेंदबाजी प्रदर्शनों में गिना जाता है. रंगना हेराथ - श्रीलंका इसी सूची में श्रीलंका के एक और दिग्गज स्पिनर  रंगना हेराथ का नाम भी शामिल है. उन्होंने 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चट्टोग्राम में खेले गए मैच में 3.3 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे. उनका इकॉनमी रेट 0.85 रहा था, जो इस स्तर के टूर्नामेंट में बेहद खास माना जाता है.उमर गुल -  पाकिस्तानपाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने भी साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 5 विकेट लिए थे. उनके इस स्पेल ने मैच को पूरी तरह पाकिस्तान के पक्ष में मोड़ दिया था.फजलहक फारूकी - अफगानिस्तान हाल के वर्षों में अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में युगांडा के खिलाफ 4 ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। उनका इकॉनमी रेट 2.25 रहा था और यह प्रदर्शन उनके करियर के सबसे यादगार स्पेल्स में शामिल हो गया।सैम करन - इंग्लैंड वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में 3.4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए थे. उनकी इस गेंदबाजी ने इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.इन सभी गेंदबाजों ने यह साबित किया है कि टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में भी गेंदबाज मैच विनर बन सकते हैं. यही वजह है कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये स्पेल हमेशा याद किए जाएंगे.