साप्ताहिक राशिफल 22-28 फरवरी 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा अलर्ट?

Wait 5 sec.

Saptahik Rashifal 22-28 february 2026: यह सप्ताह कई राशियों के लिए प्रगति और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है, जबकि कुछ को धन, सेहत और रिश्तों के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी.करियर, व्यापार, प्रेम और पारिवारिक जीवन को लेकर ग्रहों की स्थिति अलग-अलग प्रभाव डाल रही है. जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह क्या संकेत दे रहा है.555 Angel Number: बार-बार दिख रहा है? रिश्तों, करियर और जीवन में बड़े बदलाव का संकेत!मेष राशिसप्ताह की शुरुआत शुभ संकेतों के साथ होगी. रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं.व्यापार में लाभ और विस्तार के संकेत हैं. प्रॉपर्टी से जुड़ा लाभ संभव है. सप्ताहांत में धार्मिक कार्यक्रम या तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है. प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा और वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी.वृषभ राशिइस सप्ताह सफलता के लिए कड़ी मेहनत अनिवार्य होगी. आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, खर्च अधिक रहेगा. व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी.प्रेम संबंधों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. विवाहित लोगों को जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. धैर्य और संतुलन बनाए रखें.मिथुन राशिसप्ताह की शुरुआत शुभ समाचार के साथ हो सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. मध्य सप्ताह में भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान संभव है.निवेश से लाभ होगा, हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा.कर्क राशिसप्ताह मिलाजुला परिणाम देगा. कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बनी रहेगी, लेकिन छिपे विरोधियों से सावधान रहें. व्यापार में धीमापन तनाव बढ़ा सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं.स्वास्थ्य विशेषकर ब्लड प्रेशर के मरीज सावधानी रखें. प्रेम संबंधों में भावुक होकर निर्णय लेने से बचें. वैवाहिक जीवन में संवाद जरूरी है.सिंह राशिभाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा. करियर और व्यापार में प्रगति के योग हैं. यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है.विदेश से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा.कन्या राशिरिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें. आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है. जोखिम भरे निवेश से बचें. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी.प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें और जीवनसाथी की भावनाओं को समझें.बेवफाई के लिए बदनाम! 4 राशियों में छिपे हैं धोखेबाज, कहीं आपके पार्टनर की राशि तो नहीं?तुला राशिसप्ताह अत्यंत शुभ संकेत दे रहा है. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा. संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है. आय के नए स्रोत बनेंगे.प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और संतान से जुड़ी खुशी मिल सकती है.वृश्चिक राशिबातचीत में सावधानी बरतें, गलतफहमी से बचें. धन के लेन-देन में सतर्कता जरूरी है. पारिवारिक मामलों में तनाव संभव है. करियर से जुड़ा बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें.प्रेम संबंधों में धैर्य रखें. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें.धनु राशिसमय प्रबंधन बेहद जरूरी रहेगा. मध्य सप्ताह में व्यस्तता बढ़ेगी. व्यापार में अचानक लाभ संभव है. नौकरीपेशा लोगों को सहयोग मिलेगा. खर्च बढ़ सकते हैं.प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.मकर राशिपरिवार का सहयोग मिलेगा. नौकरी में पद या स्थान परिवर्तन संभव है. व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, पुरानी बीमारी उभर सकती है.प्रेम जीवन में सामंजस्य रहेगा और सप्ताहांत परिवार के साथ सुखद बीतेगा.कुंभ राशिकरियर और व्यापार से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन प्रयास सफल रहेंगे. साझेदारी में काम करने वालों को दस्तावेज और लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए.वाहन चलाते समय सतर्क रहें. प्रेम जीवन में भावनात्मक निर्णय से बचें.मीन राशिसप्ताह की शुरुआत चुनौतियों के साथ हो सकती है. हालांकि परिवार का सहयोग मिलेगा. नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है. मध्य सप्ताह में शुभ समाचार मिल सकता है.सामाजिक स्तर पर सम्मान मिलेगा. प्रेम संबंधों में समझदारी जरूरी है. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें.Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.