भारत का अब सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल, दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद कैसा है समीकरण? आसान भाषा में जानें

Wait 5 sec.

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. बीते रविवार (22 फरवरी) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से करारी शिकस्त दी. यह सुपर-8 में मेन इन ब्लू का पहला मुकाबला था, जिसमें हार के बाद टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर तलवार लटकती हुई नजर आ रही है. तो आइए जानते हैं कि अब यहां से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. अब भारतीय टीम को सुपर-8 में अगले दो मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को और वेस्टइंडीज के खिलाफ 01 मार्च को खेलना है. सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए सूर्या ब्रिगेड को सबसे पहले अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे. इसके बाद ही कोई समीकरण उन्हें सेमीफाइनल की राह दिखा सकता है. क्या है समीकरण?भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण कुछ इस प्रकार है कि दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैचों में जीत हासिल करे. इस तरह भारतीय टीम ग्रुप की बाकी दोनों टीमों यानी जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से आगे पहुंच सकती है. नेट रनरेट होगा अहम अफ्रीका के खिलाफ पहला मुकाबला गंवाने के बाद भारत का नेट रनरेट काफी खराब होकर -3.800 पर पहुंच गया है. ऐसे में टीम इंडिया को बाकी दोनों मैचों में बड़े मार्जिन से जीत अपने नाम करनी होगी, जिससे आगे चलकर नेट रनरेट के कारण कोई दिक्कत ना आए. अगर भारतीय टीम ऐसे स्थिति में पहुंचती है कि जहां दो टीमों के पॉइंट्स बराबर हों और फैसला नेट रनरेट से हो, तो मेन इन ब्लू को फायदा पहुंचे. एक जीत के साथ क्या होगा समीकरण?वहीं अगर भारतीय टीम सुपर-8 के बाकी दो मैचों में से एक में जीत दर्ज करती है, तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग असंभव हो जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम बाकी 2 मैचों में किस तरह से जीत अपने खाते में डालती है.  यह भी पढ़ें:ईशान किशन और अभिषेक शर्मा कितने साल के थे? जब भारतीय सरजमीं पर आखिरी बार जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया से खेला था मैच