भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने सामने होंगी. ये सुपर-8 राउंड में ग्रुप 1 का पहला मैच है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें लीग स्टेज में अपने-अपने ग्रुप की टॉपर थी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 4 मैच जीतकर आ रही है, एडन मार्क्रम एंड टीम भी विजयी रथ पर सवार है. चलिए आपको बताते हैं दक्षिण अफ्रीका के वो 4 प्लेयर्स कौन से हैं, जिनसे भारत को सावधान रहने की जरुरत है. ये मैच विनर प्लेयर्स आज भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत और दक्षिण अफ्रीका ग्रुप 1 में है, इस ग्रुप में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज भी हैं. सभी टीमें लीग स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी, इसी वजह से इसे ग्रुप और डेथ कहा जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्क्रम खुद भी शानदार फॉर्म में हैं, वह जारी संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं.एडन मार्क्रम मार्क्रम शानदार फॉर्म में हैं, जो बड़े मैच के प्लेयर कहे जाते हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अभी तक इस संस्करण में 2 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं. उन्होंने कनाडा के खिलाफ 59 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्क्रम ने नाबाद 86 रन बनाए थे. आज भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा वह बन सकते हैं, भारतीय गेंदबाजों को चाहिए कि उन्हें जल्दी आउट करे.रयान रिकेल्टनरिकेल्टन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं, इसलिए उनका रोल और भी ज्यादा महत्वपूर्ण रहता है. वह ऐसे बल्लेबाज हैं, जो कंडीशन और स्थिति को देखकर बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के गेंदबाजों को अच्छे से खेला था. इससे पता चलता है कि वह अच्छी फॉर्म में हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 61 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड और यूएई के खिलाफ उन्होंने क्रमश 30 और 21 रन बनाए. उन्होंने भारत के खिलाफ 4 फरवरी को हुए अभ्यास मैच में 44 रन बनाए थे.मार्को यानसेनयानसेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग स्टेज में 40 रन देकर 4 विकेट लिए थे. उन्हें भारत के खिलाफ गेंदबाजी का अच्छा अनुभव है, जिसका आज वह फायदा उठा सकते हैं. वह अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं. वह बल्लेबाजी भी ठीक ठाक कर लेते हैं.लुंगी एनगिडीएनगिडी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के टॉप विकेट टेकर हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट लिए हैं. कनाडा के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले एनगिडी ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 विकेट लिए थे. पिछले साल दिसंबर में भारत दौरे पर लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी की थी, वह पॉवरप्ले में विकेट चटका रहे थे. आज भारत के बल्लेबाजों को उनसे सावधान रहना होगा.