जेह ने 5वें जन्मदिन पर लगाए पेड़, करीना कपूर ने पोस्ट शेयर कर दिखाई झलक

Wait 5 sec.

बॉलीवुड कपल करीना कपूर और सैफ के छोटे बेटे जेह अली खान ने कल, 21 फरवरी को अपना पांचवां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास दिन को जेह ने परिवार और नेचर दोनों के साथ मनाया. जेह की मां करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की. पोस्ट में जेह अपने पैरेंट्स के साथ पौधे लगाते हुए नजर आ रहे हैं. जेह ने 5वें जन्मदिन पर लगाए पेड़जेह के बर्थडे को सैफ-करीना ने खास तरीके से सेलीब्रेट किया. इस मौके पर पूरे परिवार ने साथ मिलकर पेड़-पौधे लगाए. करीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि सैफ-करीना संग उनके दोंनो बेटे पेड़-पौधे लगाते दिख रहे हैं. पोस्ट शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा 'जन्मदिन का मतलब है पेड़-पौधे लगाना और आजाद रहना. जन्मदिन की बहुत- बहुत बधाई जेह बाबा.'      View this post on Instagram           A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)सबा ने जेह पर प्यार लुटाया बता दें, जेह के बर्थडे पर नरूटो पार्टी होस्ट की गई. जेह की बुआ सबा पटौदी ने जेह के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं. साथ ही फोटो के एक खास कैप्शन से सजाया. सबा ने लिखा, 'जेहजान पहले 1..2...अब सीधा 5... कब और कैसे ? समय पंख लगाकर उड़ गया. तुम्हें छोटे से इतना बड़ा देखना बहुत ही खास था. हमेशा ऐसे ही रहना मेरे चांद. तुम्हे जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां, जेह बाबा.'      View this post on Instagram           A post shared by Saba Pataudi (@sabapataudi)सोहा ने भी लिखा खास नोटसैफ की बहन सोहा अली खान ने भी जेह को जन्मदिन की बधाई देते हुए भाभी करीना के लुक और ग्लो की तारीफ की है. सोहा ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पलक झपकते ही पांच साल का हो गया. केक कटिंग की फोटोज में बहुत गड़बड़ होती है. केक दिख रहा है, लेकिन बर्थडे बॉय, उतना नहीं. हालांकि, हम उसे सुन सकते थे. इस सबके बीच बेबो एकदम कूल दिख रही है. आखिर कैसे?'      View this post on Instagram           A post shared by Soha (@sakpataudi)