लंदन की सड़कों पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर का हाथ थामे दिखीं कृति सेनन, वायरल हो रहा वीडियो

Wait 5 sec.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को चर्चा में बनी रहती हैं. कृति सेनन के करोड़पति बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट करने की खबरें हैं. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. कबीर कृति की बहन नुपूर की शादी में भी गए थे. अब कृति और कबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.कबीर संग दिखीं कृति सेननकृति सेनन का जो वीडियो वायरल है, उसमें वो रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग लंदन की सड़कों पर दिखीं. वो कबीर का हाथ थामे दिखीं. उन्होंने ब्राउन टॉप, डेनिम जींस पहने थे. साथ ही जैकेट पहनी हुई थी. लुक को उन्होंने हाई बूट्स से कंप्लीट किया. ओपन हेयर और लाइट मेकअप उन पर जंच रहा था. वहीं कबीर को ब्लू कलर के ट्रैक सूट में दिखें. कृति और कबीर आपस में बातचीत करते हुए सड़क पर दिखे. बता दें कि कृति सेनन और कबीर ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है. हालांकि, उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया है.वर्कफ्रंट पर कृति सेनन ने 2014 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वो फिल्म हीरोपंती में दिखीं. उन्होंने अपने करियर में काफी ग्रोथ देखी और अब वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने दिलवाले, राबता, लुका छुपी, बरेली बर्फी, हाउसफुल 4, पानीपत, मिमी, भेड़िया, शाहजादा, आदिपुरुष, गणपथ, तेरी बातों में उलझा दिया, क्रू और दो पत्तनी जैसी फिल्में की हैं. पिछली बार उन्हें फिल्म तेरे इश्क में देखा गया. इस फिल्म में वो मुक्ति के रोल में थीं. फिल्म में धनुष लीड रोल में थे. कृति और धनुष की इस फिल्म को फैंस ने पसंद किया था.अब वो कॉकटेल 2 में नजर आएंगी. इस फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. फिल्म के सितंबर 2026 में रिलीज होने की खबरें हैं. इस फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं.