संडे को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला हुआ. दरअसल कई नई और कुछ हफ्तें पुरानी फिल्में कमाई के लिए टिकट खिड़की पर एक दूसरे से भिड़तीं नजर आईं. वहीं दर्शक भी थिएटर्स में फिल्मों के कई ऑप्शनंस होने की वजह से बंटे हुए नजर आए. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं दो दीवाने शहर से अस्सी, ओ रोमियो और बॉर्डर 2 सहित तमाम फिल्मों ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?दो दीवाने सहर में की संडे को कितनी हुई कमाई? सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर दो दीवाने सहर में ने शुक्रवार को 1.25 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद शनिवार को इसने तेजी दिखाई और 1.5 करोड़ कमा लिए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के तीसरे दिन 1.31 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिससे इसकी तीन दिन की टोटल कमाई 4.06 करोड़ रुपये हो गई है.अस्सी ने रविवार को कितनी कमाई की?तापसी पन्नू और कनी कुसरुति की कोर्ट रूम ड्रामा अस्सी ने शुक्रवार को 1 करोड़ के साथ धीमी शुरुआत की थी, लेकिन शनिवार को इसने 60 फीसदी की बढ़त दिखाते हुए 1.6 करोड़ का कलेक्शन कर डाला. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अस्सी ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 1.37 करोड़ कमाए. इसी के साथ इसकी तीन दिनों के बाद टोटल कमाई 3.97 करोड़ रुपये हो गई है.ओ रोमियो ने दूसरे संडे कितना किया कलेक्शन शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने शुक्रवार को 8.5 करोड़ रुपये से अच्छी शुरुआत की, जिसके बाद शनिवार को यह 12.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. दूसरे हफ्ते में, विशाल भारद्वाज की फिल्म ने शुक्रवार को 2.15 करोड़ रुपये कमाए और शनिवार को 3.4 करोड़ रुपये के साथ फिर से उछाल देखा गया. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की जिसके बाद इस फिल्म का कुल कलेक्शन 55.90 करोड़ रुपये हो गया है.तू या मैं ने दूसरे संडे कितनी की कमाई? शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल ड्रामा तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है. फिल्म की ठंडी शुरुआत हुई थी और इसके बाद ये रफ्तार नहीं बढ़ा पाई. रिलीज के 10 दिन बाद भी ये फिलम खास कमाई नहीं कर पाई है. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक तू या मैं ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 36 लाख रुपये कमाए. जिसके बाद इस फिल्म का 10 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 5.39 करोड़ रुपये हो गया है.बॉर्डर 2 ने पांचवे संडे कितना किया कलेक्शन?सनी देओल की एक महीने पुरानी फिल्म बॉर्डर 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. यहां तक कि ये तमाम नई रिलीज फिल्मों के आगे खूब दम दिखा रही है. वहीं पांचवें वीकेंड पर भी इस फिल् अच्छी तेजी दिखाई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 ने रिलीज के पांचवें संडे को 70 लाख रुपये कमाए. इसी के साथ बॉर्डर 2 का 31 दिनों का कुल कलेक्शन अब 325.90 करोड़ रुपये हो गया है.मर्दानी 3 ने चौथे संडे कितना किया कलेक्शनरानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने चौथे संडे को 65 लाख का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की 24 दिनों की कुल कमाई अह 47.7 करोड़ रुपये हो गई है.