टी20 वर्ल्ड कप को लेकर राहुल द्रविड़ ने की भविष्यवाणी, भारत के साथ कौन सी टीम खेलेगी फाइनल, बताया

Wait 5 sec.

Rahul Dravid Made Prediction Regarding The ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उनका मानना है अगर भारत के साथ टूर्नामेंट के फाइनल में जिम्बाब्वे की टीम पहुंचेगी तो अच्छा होगा. उन्होंने कहा टीम इंडिया को अपनी गेम प्लान पर टिके रहना चाहिए, चाहे कुछ भी हो. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार यानी 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी सुपर-8 अभियान की शुरुआत करेगी.राहुल द्रविड़ ने एक इंटरव्यू में कहाराहुल द्रविड़ ने NDTV से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत का सबसे बड़ा फायदा ये है कि हम 1-2 खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं हैं. हमारे पास टीम में गहराई है. तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि ये गहराई सामने आएगी. टी20 क्रिकेट में अनिश्चितता होती है और ये खेल का सबसे अस्थिर फॉर्मेट है, और किसी भी दिन, जैसा मैंने कोच के रूप में भी सीखा है, आप हार सकते हैं. प्रक्रिया पर टिके रहो, जो कर सकते हो करो और अच्छे की उम्मीद करो.’द्रविड़ ने आगे कहा, ‘मैं भारत बनाम किसी भी टीम को ले लूंगा. भारत बनाम जिम्बाब्वे? ये जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए शानदार पाल होगा. अगर जिम्बाब्वे फाइनल में पहुंचता है तो ये कमाल होगा. मैं चाहूंगा कि भारत के साथ कोई छोटी टीम भी फाइनल में पहुंचे. ये बहुत अच्छा होगा.’एसोसिएट टीमों पर क्या बोले राहुल द्रविड़?राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘मेरे लिए इस टी20 वर्ल्ड कप की सबसे खास बात ये रही है, जिस पर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं कि कई एसोसिएट टीमों ने शानदार क्रिकेट खेली है. ये देखना अच्छा है कि एसोसिएट देशों में कितना टैलेंट देखने को मिल रहा है. सभी टीमों ने अच्छी परफार्मेंस दी है. उनमें से कई टीमें सुपर-8 में क्वालिफाई नहीं कर पाई हों, जो इस फॉर्मेट में हमेशा मुश्किल था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया है और बताया कि उनके पास अच्छा युवा टैलेंट है.’