गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर का नंबर तलाश कर एक महिला पटवारी साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने लिंक भेजकर उनके बैंक खाते से तीन लाख 9 हजार रुपये उड़ा दिए। इन दिनों वह अवकाश पर भोपाल आई हुई थीं।