नई परिवहन नीति के विरोध में दो मार्च से पूरे प्रदेश में बस सेवाएं ठप होने जा रही हैं। मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के बैनर तले मध्य प्रदेश के सभी निजी बस संचालकों ने अपनी बसों के पहिए जाम करने का एलान किया है।