शिव मंदिर में नंदी के कान में मन्नत मांगती दिखीं राशा थडानी, इंटरनेट पर वायरल हुईं फोटोज

Wait 5 sec.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. रविवार को राशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिनमें वो भगवान शिव की आराधना में डूबी नजर आ रही हैं. पहली तस्वीर में वो मंदिर में नंदी के कान में कुछ बोलते नजर आईं. राशा थडानी अक्सर अपनी मां रवीना टंडन के साथ धार्मिक स्थलों पर जाती रहती हैं. दोनों को कई बार शिव मंदिर में पूजा करते देखा गया है. इस बार भी राशा ने महादेव के मंदिर में दर्शन किए और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की.राशा की तस्वीरों ने मचाया बवालतस्वीरों में राशा सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं. हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान पहली तस्वीर ने खींचा, जिसमें राशा नंदी के कान में कुछ कहती नजर आ रही हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार, भक्त नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहते हैं, ताकि वो भगवान शिव तक पहुंचे. राशा की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. राशा ने सिर्फ मंदिर की तस्वीरें ही नहीं, बल्कि अपने दिन के कुछ और पल भी शेयर किए. एक फोटो में वो एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ वीडियो कॉल पर बात करती नजर आईं. उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. इसके अलावा कुछ तस्वीरें उनके प्रोफेशनल फोटोशूट की भी थी, जिनमें वह ग्लैमरस लुक में दिखी.      View this post on Instagram           A post shared by Rasha Thadani (@rashathadani)राशा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स राशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करती हैं. पिछले साल यानी 2025 उन्होंने फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में कदम रखा था. पहली फिल्म से ही उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अब वह अपने करियर को आगे बढ़ाने में जुटी हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो राशा जल्द ही तेलुगु सिनेमा में भी एंट्री करने वाली हैं. वह निर्देशक अजय भूपति की फिल्म 'श्रीनिवास मंगपुरम' में नजर आएंगी. इसके अलावा वो फिल्म 'लइकी लइका' का भी हिस्सा हैं.