भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच देख फैंस को आई विराट कोहली की याद, अभिषेक क्यों हो रहे ट्रोल? देखें अजब-गजब रिएक्शंस

Wait 5 sec.

Virat Kohli India vs South Africa: मेजबान होते हुए भारतीय टीम बहुत बुरे हाल में आ जाएगी, यह किसने सोचा था. ग्रुप स्टेज में टॉप करके आ रही टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका से कड़ी चुनौती मिली है. अहमदाबाद में खेले गए सुपर-8 मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का स्कोर खड़ा किया.दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इतना बड़ा स्कोर नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर कभी चेज नहीं हुआ है. खैर टीम इंडिया जब अपनी किस्मत आजमाने आई तो बल्लेबाजों ने आने-जाने का राग अलापा. पावरप्ले के भीतर ही भारतीय टीम 31 रन बनाकर 3 विकेट गंवा चुकी थी.फैंस को आई विराट कोहली की यादभारतीय टीम का इतना बुरा हाल देख फैंस विराट कोहली को याद करने लगे. वो विराट कोहली ही थे, जिन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उस समय 76 रनों की पारी खेली जब टीम मात्र 34 रनों तक आते-आते तीन विकेट खो चुकी थी. यहां तक कि फैंस ने विराट कोहली को अभिषेक शर्मा से भी जोड़ा है कि वो कठिन परिस्थितियों से होते हुए विराट की तरह मैच निकाल कर ले जाएंगे. मगर अभिषेक इस मैच में केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए.एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विराट कोहली लंबे अरसे तक टीम इंडिया के रक्षक बने रहे, जो कठिन परिस्थितियों से मैच निकाल ले जाते थे. वहीं एक व्यक्ति ने हंसी उड़ाते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा, विराट कोहली के 10 प्रतिशत भी नहीं हैं इसलिए उनकी तुलना कतई नहीं की जानी चाहिए.एक और फैन ने लिखा कि लोग अभिषेक शर्मा की तुलना विराट कोहली से कर रहे हैं. इस व्यक्ति ने कहा कि यह लड़का (अभिषेक शर्मा) गेंद को सही से मार तो पा नहीं रहा. एक विराट थे जो अकेले दम पर मैच निकाल कर ले जाया करते थे.  People compared Abhishek Sharma to Virat Kohli 😭😭 boy this boy isn't even hitting properly, just mindless batting and no situational and game awareness. Virat used to rescue, and chase such targets single handedly.— Ani (@annakacarrom) February 22, 2026Comparing #AbhishekSharma with virat kohli is actually hilarious😂He is not even 10% close to virat kohli 💎— Humble heart x ❤️ (@Narenoffl__) February 22, 2026#INDvsSAIs anyone missing virat kohli in this situation @imVkohli especially IN run chase.#T20WorldCup2026 #T20WorldCup @BCCI @RCBTweets— Prasant Palai (@palai_prasant) February 22, 2026Tbh, I feel very happy to see India in this kind of position. the fact that Virat Kohli had been a saviour for the country from the past many years in the T20 World Cup specially the Batters have never performed never it was Virat Kohli single-handedly who should take the team…— Ankit Poddar (@itsankitpoddar) February 22, 2026