Babar Azam, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान सुपर-8 में तो पहुंच गया है, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) खराब फॉर्म और धीमी बल्लेबाजी से जूझ रहे हैं. भारत के खिलाफ अहम मैच में भी बाबर सिर्फ 05 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब टूर्नामेंट के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने बाबर की क्लास लगा दी. कई दिग्गजों का मानना है कि टी20 फॉर्मेट बाबर आजम के लिए नहीं है. उनके पास फॉर्मेट के लिहाज से जरूरी आक्रामकता और तेजी नहीं है. अख्तर ने कहा कि अगर बाबर आजम को खिलाना था, तो यह पक्का करना चाहिए था कि वह पहले 6 ओवर में बल्लेबाजीं करें. बाबर का मिडिल ऑर्डर में खेलने का कोई मतलब नहीं है. बाबर पर क्या बोले शोएब अख्तर?एक टीवी शो में बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि सबसे पहले तो बाबर को खुद फैसला लेना चाहिए था कि ये फॉर्मेट उनके लिए नहीं है. अगर आप चाहते थे कि बाबर खेलें तो यह सुनिश्चित करना था कि वह पॉवरप्ले में बल्लेबाजीं करें. ये सिंपल सी बात है. इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है."मोहम्मद हफीज ने भी लगाई क्लास पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने बाबर को नंबर 4 पर खिलाने के पीछे उनके कम स्ट्राइक रेट का तर्क दिया. इस बयान पर मोहम्मद हफीज पूरी तरह से असहमत दिखे. हफीज का मानना है कि बाबर आजम नंबर 4 के बल्लेबाज नहीं हैं. बाबर या तो ओपनिंग या फिर उन्हें नंबर तीन पर खेलना चाहिए. इसके अलावा हफीज ने कहा कि मैं बाबर पर दिए गए कोच माइक हेसन का बयान समझ नहीं पाया हूं. बाबर ना तो पॉवरप्ले का फायदा उठा सकते हैं और ना ही 10 ओवर के बाद बड़े शॉट खेल सकते हैं. मैंने इसको 15 बार सुना. अगर ऐसा है, तो फिर बाबर टीम में क्यों खेल रहे हैं?टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बाबर आजम का प्रदर्शन गौरतलब है कि बाबर ने अब तक 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तीन पारियों में 22 की औसत और 115.78 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 66 रन बनाए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-8 में बाबर का प्रदर्शन कैसा रहता है.