Pakistan vs England Rain Chances: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में आज सुपर-8 के मैच में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टक्कर होगी. ये मैच पल्लेकेले (श्रीलंका) में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में इंग्लैंड पर जीत दर्ज करना चाहेगा. मगर इस सबसे पहले जान लीजिए कि आज पल्लेकेले में मौसम कैसा रहेगा? वहीं आज भी पाकिस्तान का मैच बारिश में धुल गया, तो क्या उसके लिए सेमीफाइनल के सारे दरवाजे बंद हो जाएंगे.सबसे पहले सुपर-8 के ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डाल लीजिए. इंग्लैंड अभी 2 अंकों के साथ टॉप पर विराजमान है और उसका NRR +2.550 है. वहीं पाकिस्तान का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. इसलिए पाक टीम और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक मिला था. वहीं इस ग्रुप में श्रीलंका अभी सबसे निचले पायदान पर है. बारिश आई तो क्या होगा?पाकिस्तान का एक अंक है, वहीं आज इंग्लैंड के साथ भी उसका मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसे में इंग्लैंड के 3 और पाकिस्तान टीम के 2 अंक हो जाएंगे. उसके बाद पाकिस्तान 28 फरवरी को श्रीलंका को हराकर सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल में अधिकतम 4 अंकों तक ही जा सकती है.आज इंग्लैंड के साथ मैच रद्द होने पर पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद पूरी तरह दूसरी टीमों पर टिकी होगी. पाक टीम को ना केवल सुनिश्चित करना होगा कि उसे 28 फरवरी को श्रीलंका पर बड़ी जीत मिले और साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उसका NRR बाकी टीमों से बेहतर हो. NRR बेहतर होने का फायदा यह होगा कि अगर बाकी 1-2 टीम भी 4 अंकों पर आकर अटक जाती हैं, तो बेहतर नेट रन-रेट के चलते पाकिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश मिल जाएगा.आज कैसा रहेगा मौसम?पाकिस्तान टीम के लिए अच्छी बात यह है कि आज उसके पास इंग्लैंड को हराकर पूरे 2 अंक हासिल करने का मौका होगा. आज पल्लेकेले में बारिश की संभावना ना के बराबर है और आसमान साफ रहने का अनुमान है, इसलिए मैच बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो सकता है.यह भी पढ़ें:2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? आसान भाषा में जानें सभी समीकरण