2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया भारत? वेस्टइंडीज की रिकॉर्ड जीत ने करोड़ों भारतीयों को दिया झटका

Wait 5 sec.

क्या भारत 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है? क्या अब टीम इंडिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी? भारत किस तरह 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज की रिकॉर्ड जीत के बाद हर भारतीय न सवालों के जवाब ढूंढ़ रहा है. सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक, लोग इन सवालों को सर्च कर रहे हैं और जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल आ रहे हैं तो यहां आपको बिल्कुल आसान भाषा में इन सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा. सबसे पहले आपको बता दें कि भारत अभी 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुआ है. हां, ये जरूर है कि भारत के लिए अब राह मुश्किल हो गई है. भारत की परेशानी वेस्टइंडीज ने बढ़ाई है, ये भी बिल्कुल सच है. दरअसल, टीम इंडिया सुपर-8 के अपने पहले मैच में 76 रनों से हारी थी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस हार से भारत का नेट रन रेट -3.800 है. अपने ग्रुप में टीम इंडिया तीसरे नंबर पर है. वहीं वेस्टइंडीज (+5.350) और दक्षिण अफ्रीका  (+3.800)  का नेट रन रेट भारत से काफी आगे है. अब टीम इंडिया के लिए इन दोनों को नेट रन रेट में पीछे छोड़ना लगभग नामुमकिन है. समझिए अब कैसा है समीकरण, सारे गणितग्रुप-1 में भारत और जिम्बाब्वे अपना पहला मैच हारे हैं. वहीं वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका अपना-अपना पहला मैच जीते हैं. अब अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे यह दुआ करनी होगी कि वेस्टइंडीज या दक्षिण अफ्रीका में से कोई एक अपनी बाकी बचे दोनों मैच हार जाएं. वेस्टइंडीज को भारत और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है. वहीं दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. ये संभव है कि वेस्टइंडीज पहले दक्षिण अफ्रीका से हारे और फिर भारत उसे हरा दे तो वेस्टइंडीज के 2 प्वाइंट्स ही रहेंगे. वहीं भारत बाकी बचे दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगा. ऐसा पॉसिबल हो सकता है, क्योंकि वेस्टइंडीज के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका को हराना काफी मुश्किल होने वाला है. अब अगर वेस्टइंडीज की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है और भारत के खिलाफ हार भी जाती है तो उसका नेट रन रेट काफी बेहतर है. 4 प्वाइंट्स के साथ भी वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है. अब बात करें दक्षिण अफ्रीका की तो उसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से खेलना है. अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम एक मैच भी जीत लेती है तो फिर वो भी 4 प्वाइंट्स के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है. अगर भारत, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका, तीनों टीमें दो-दो मैच जीतकर यानी चार-चार प्वाइंट्स के साथ सुपर-8 स्टेज फिनिश करती हैं तो फिर नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल का फैसला होगा. भारत के लिए अब आगे के मैचों में सिर्फ जीत जरूरी नहीं है, बल्कि टीम इंडिया को बड़े अंतर से मैच जीतना होगा. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को चेज करते हए 10-12 ओवर में टारगेट हासिल करना होगा. वहीं डिफेंड करते हुए 100 रनों से बड़ी जीत हर हाल में चाहिए होगी. आसानी से भारत सेमीफाइनल में तभी क्वालीफाई करेगा, जब वेस्टइंडीज या दक्षिण अफ्रीका अपने बचे दोनों मैच हार जाएं. इसमें वेस्टइंडीज के मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका से हैं. ऐसे में वो अपने बाकी दोनों मैच हार सकता है, लेकिन अगर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह और भी मुश्किल हो जाएगी. या ये कहें कि फिर भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना ही मुश्किल हो जाएगा.