बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव के बारे में तो हम सभी ने शुरू से ही सुना हुआ है. इंडस्ट्री में भेदभाव का जिक्र आते ही सबसे पहले स्टार किड्स और आउटसाइडर्स के बारे में बात होती है. लेकिन हाल ही में एक एक्टर हैं उन्होंने इंडस्ट्री में सेट पर होने वाले भेदभाव पर बात की है. उन्होंने बताया है कि फिल्म के सेट पर खाने पर भी भेदभाव किया जाता है. ये एक्टर हैं गोविंद नामदेव, जिन्हें हम सालों से बॉलीवुड की कई फिल्मों में देखते आ रहे हैं.कौन हैं गोविंद नामदेव?गोविंद नामदेव फिल्म इंडस्ट्री का जाना- माना चेहरा है. उन्होंने कई फिल्में जैसे, 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'ओएमजी', 'प्रेमग्रंथ', 'विरासत', 'मस्त', 'कच्चे धागे' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. कभी विलेन के रूप में तो कभी कड़क पिता की भूमिका में, तो कभी किसी और साइड किरदार में नजर आते रहते हैं. कुछ समय पहले गोविंद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में आ गए थे. जिसके बाद उन्होंने खुद इस मामले में सफाई पेश की थी. View this post on Instagram A post shared by GOVVIND NAMDEV (@realgovindnamdev)70 की उम्र में डेटिंग की खबरेंबीते साल गोविंद उस समय चर्चा में आ गए थे, जब 70 साल की उम्र में उनकी फोटो एक यंग एक्ट्रेस शुभांगी वर्मा के साथ वायरल हुई थीं. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आने लगी थीं कि 70 की उम्र में गोविंद 30 साल की एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं. हालांकि इन खबरों को बढ़ता देख एक्टर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और एक वीडियो शेयर कर इन खबरों का खंडन कर दिया.गोविंद का परिवारमध्यप्रदेश के सागर में जन्मे गोविंद नामदेव की पत्नी का नाम सुधा नामदेव है. गोविंद की तीन बेटियां हैं, पल्लवी नामदेव, मेघा नामदेव, प्रगति नामदेव. गोविंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने परिवार के साथ काफी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. एक्टर 1992 में सबसे पहले 'शोला और शबनम' से डेब्यू किया था. View this post on Instagram A post shared by GOVVIND NAMDEV (@realgovindnamdev)क्या बोले गोविंद नामदेवबॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर गोविंद नामदेव ने हाल ही में लल्लनटॉप के साथ बातचीत की है. इस दौरान गोविंद ने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव का मुद्दा उठाया. गोविंद ने बताया कि, 'फिल्म के सेट पर छोटे और बड़े स्टार्स के बीच कई चीजों को लेकर भेदभाव किया जाता है. सेट पर सभी के लिए सैलरी और उनके साथ किये जाने वाले ट्रीटमें के लिए एक व्यवस्था है. अगर किसी को ज्यादा पैसे दिए जा रहे हैं तो उसकी वैनिटी वैन बड़ी होगी. इस तरह से ये सब डिसाइड होता है. इन सबके अलावा खाने को लेकर भी एक भेदभाव होता है. स्टार्स के लिए अलग खाना आता है और बाकी सितारों को अलग खाना दिया जाता है.'