एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर रमजान इफ्तारी की झलक दिखाई है. स्वरा ने फहद अहमद संग शादी की है. फहद ने रमजान में रोजे रखे हैं और स्वरा ने उनकी इफ्तारी की फोटोज शेयर की है और उन्होंने पति फहद की भी रोजा खोलते हुए एक तस्वीर शेयर की है. एक्ट्रेस ने अपने हाथों से भी इफ्तारी के लिए एक डिश बनाई है.स्वरा भास्कर ने शेयर की ये तस्वीरेंस्वरा भास्कर ने एक वीडियो शेयर की है. इसमें वो क्रीम मिक्स करती दिख रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- रमजान इफ्तारी में मेरा सिर्फ इतना कॉन्ट्रिब्यूशन है. ये पूरी दुनिया में सबसे आसान चीज है. इसमें आप, कंडेंस्ड मिल्क, फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स और नट्स एड कीजिए और ठंडा सर्व कीजिए.इसी के साथ स्वरा ने कहा- मैं इतनी नालायक हूं कि फ्रूट्स काटने में भी मदद ले ली.बता दें कि स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को शादी की. उन्होंने फहद अहमत संग शादी की. फहद अहमद पॉलिटिशियन हैं. वो समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं. स्वरा भास्कर अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं. वो एक बेटी राबिया की मां हैं. स्वरा इन दिनों अपना पूरा फोकस बेटी की परवरिश पर दे रही हैं. पति पत्नी और पंगा में दिखी थीं स्वरा भास्करवर्क फ्रंट पर स्वरा को पति फहद संग शो पति पत्नी और पंगा में देखा गया था. इस शो में कई पॉपुलर कपल थे. शो को बहुत पसंद किया गया. फहद और स्वरा की केमिस्ट्री भी छाई रही. इस शो में वो थर्ड रनरअप थे.इस फिल्म में दिखेंगे स्वरा भास्करफिल्मों की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म Mimamsa में देखा गया था. ये फिल्म 2022 में आई थी. इसके बाद उन्होंने सालों का ब्रेक लिया. अब वो लंबे अरसे के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. वो फिल्म Mrs Falani में दिखेंगी. फिल्म की शूटिंग हो गई है.