'The Art of Sarah': एक murder mystery जिसने खोले branded दुनिया का राज

Wait 5 sec.

Series की शुरुआत एक बेहद दर्दनाक murder से होती है ऐसा murder जो आपको अंदर तक झकझोर देता है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, बल्कि यहीं से असली खेल शुरू होता है। सवाल ये है कि मरा कौन है? क्या Sarah का murder हुआ है, या फिर Sarah ही कातिल है? सच क्या है, यह जानने के लिए आपको आखिर तक जुड़े रहना पड़ेगा, क्योंकि हर episode आपके शक को नई दिशा देता है।इस Korean murder mystery series The Art of Sara में कुल 8 episode हैं, और हर episode लगभग 30–35 मिनट का है। कहानी twist और turns से इतनी भरी हुई है कि हर बार लगेगा अब रहस्य खुल गया लेकिन अगले ही पल कहानी नया मोड़ ले लेती है। यही suspsense इसे खास बनाता है।हालांकि यह सिर्फ एक कातिल की तलाश भर नहीं है। Series बड़ी ही चतुराई से branded चीजों के पीछे छिपी marketing strategy और उस मानसिकता को भी दिखाती है, जो लोगों को महंगी brands के पीछे भागने पर मजबूर करती है। यह बताती है कि किस तरह brands हमारी सोच को प्रभावित करते हैं और धीरे-धीरे हमारी lifestyle का हिस्सा बन जाते हैं।अगर आप या आपके आसपास कोई branded items का दीवाना है, तो यह series जरूर देखनी चाहिए। हो सकता है brands का “भूत” उतर जाए या फिर अंत में सामने आने वाला सच आपको हैरान कर दे।Netflix पर हिंदी में उपलब्ध यह series murder mystery के साथ-साथ एक मजबूत social commentary भी पेश करती है, जो इसे बाकी thrillers से अलग बनाती है।