40 के बाद कई लोग एसिडिटी की शिकायत करने लगते हैं। देर से डिनर करना, लगातार बैठना, कमर पर वजन बढ़ना और रात की ‘चाय-बिस्किट’ जैसी आदतें इसे और बढ़ा देती हैं। उम्र के साथ पेट से खाना खाली होने की गति धीमी होती है। इसका हल दवाइयों से पहले रोजमर्रा की आदतों में छिपा है। आइए जानते हैं इनके बारे में… क्यों बढ़ता है एसिड रिफ्लक्स? धीमी पाचन गति: उम्र और तनाव से खाना पेट में ज्यादा देर रहता है। रात का हैवी खाना: नाश्ता छोड़कर डिनर भरपूर करने से पेट पर दबाव बढ़ता है। कमर पर दबाव: बढ़ा हुआ पेट और टाइट बेल्ट एसिड को ऊपर की ओर धकेलते हैं। सोने से पहले के 3 सुधार प्लेट में ये छोटे बदलाव करें 7 दिन का छोटा रीसेट दिन 1–2: जल्दी डिनर, बाईं करवट सोना, बेड ऊंचा करना। दिन 3–4: प्रोटीन से शुरुआत करें, लेट-नाइट चाय-बिस्किट की जगह दही या भुना चना लें। दिन 5–7: हर भोजन के बाद 10 मिनट वॉक, अपने टॉप-2 ट्रिगर कॉम्बिनेशन हटाएं। रेणु रखेजा जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट एवं हेल्थ कोच हैं। @consciouslivingtips