गर्मियों में लोग आइसक्रीम को ‘कूलिंग फूड’ मानकर खाते हैं। लेकिन ज्यादा आइसक्रीम खाने से कई हेल्थ रिस्क हो सकते हैं। ‘वर्ल्ड जर्नल ऑफ फार्मास्यूटिकल्स एंड लाइफ साइंस’ (WJPLS) में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, आइसक्रीम में हाई शुगर और सैचुरेटेड फैट होता है। ये शरीर में इंफ्लेमेशन और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर का रिस्क बढ़ाते हैं। इससे मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट डिजीज का जोखिम भी बढ़ता है। गर्मियों में हीट स्ट्रेस बॉडी फंक्शन को कमजोर कर देता है। ऐसे में आइसक्रीम खाना ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए ‘जरूरत की खबर‘ में आज आइसक्रीम से होने वाले हेल्थ रिस्क की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे- एक्सपर्ट:डॉ. अंकित बंसल, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन एंड इन्फेक्शियस डिजीज, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्लीडॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’ सवाल- क्या आइसक्रीम खाने से शरीर को सचमुच ठंडक मिलती है? जवाब- आइसक्रीम खाने से मुंह और गले में तुरंत ठंडक का एहसास होता है, लेकिन यह अस्थायी होता है। इससे शरीर का कोर बॉडी टेम्परेचर कम नहीं होता। इसे पॉइंटर्स से समझिए- आइसक्रीम खाने पर तुरंत क्या होता है? शरीर के अंदर क्या प्रोसेस शुरू होता है? आधे घंटे बाद क्या होता है? कुल मिलाकर आइसक्रीम से मिली ठंडक कुछ मिनटों की होती है। लंबे समय में यह शरीर को गर्म करती है, ठंडा नहीं। सवाल- क्या गर्मियों में ज्यादा आइसक्रीम खाना बॉडी टेम्परेचर का बैलेंस बिगाड़ सकता है? जवाब- हां, ज्यादा आइसक्रीम खाने से शरीर का थर्मल बैलेंस बिगड़ सकता है। जब शरीर में कोई ठंडी चीज जाती है तो शरीर उसे संतुलित करने के लिए अंदर से गर्मी पैदा करता है। बार-बार ऐसा होने पर शरीर का बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम प्रभावित हो सकता है। इससे थकान, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रेस बढ़ सकता है। सवाल- आइसक्रीम में ऐसे कौन से इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं? जवाब- आइसक्रीम में स्वाद के लिए मिलाए गए कई तत्व सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। नीचे ग्राफिक में सभी इंग्रीडिएंट्स देखिए- सवाल- गर्मियों में ज्यादा आइसक्रीम खाने से किन बीमारियों का रिस्क बढ़ता है? जवाब- आइसक्रीम में मौजूद हाई शुगर और सैचुरेटेड फैट शरीर में इंफ्लेमेशन, मोटापा और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर का कारण बन सकते हैं। सभी हेल्थ रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- आइसक्रीम हमारे डाइजेशन को कैसे प्रभावित करती है? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सभी असर ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या ज्यादा ठंडी चीजें हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर करती हैं? जवाब- पॉइंटर्स में देखिए– सवाल- क्या रात में आइसक्रीम खाना सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक होता है? जवाब- विज्ञापनों में रात में आइसक्रीम ऑर्डर करना मजेदार और रिलैक्सिंग दिखाया जाता है। लेकिन सेहत के लिहाज से यह गलत है। इसके कारण हैं– सवाल- क्या खाली पेट आइसक्रीम खाना ज्यादा नुकसानदायक होता है? जवाब- हां, खाली पेट आइसक्रीम खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और इंसुलिन स्पाइक होता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम पर दबाव डालता है, जिससे एसिडिटी, गैस या ऐंठन हो सकती है। सवाल- क्या शुगर-फ्री आइसक्रीम या लो-फैट वाली आइसक्रीम सचमुच में हेल्दी होती है? जवाब- नहीं, शुगर-फ्री या लो-फैट आइसक्रीम में आर्टिफिशियल स्वीटनर्स होते हैं, जो गट हेल्थ पर नेगेटिव प्रभाव डालते हैं। इसलिए ये हेल्दी विकल्प नहीं है। सवाल- क्या गर्मी के मौसम में ज्यादा आइसक्रीम खाना टूथ सेंसिटिविटी को बढ़ा सकता है? जवाब- हां, ठंडी और मीठी चीजों का कॉम्बिनेशन दांतों के इनेमल को कमजोर करता है। इससे सेंसिटिविटी और कैविटी का खतरा बढ़ता है। सवाल- क्या घर पर बनी आइसक्रीम हेल्दी होती है? जवाब- हां, ये कंपनी मेड आइसक्रीम से बेहतर होती है, क्योंकि इसमें आप शुगर और फैट को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स और नेचुरल स्वीटनर डाल सकते हैं। लेकिन घर की बनी आइसक्रीम भी सीमित मात्रा में ही खाएं, क्योंकि ठंडा और मीठे का प्रभाव वही रहता है। ………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- गर्मियों में फल खाना फायदेमंद: डिहाइड्रेशन से बचाए, थकान-कमजोरी दूर करे, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स गर्मियों में शरीर से पसीने के जरिए पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और जरूरी पोषक तत्व बाहर निकलते हैं। इससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी और थकान हो सकती है। फल नेचुरल सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करते हैं। पूरी खबर पढ़िए…