Apple iPhone Fold: Apple अब फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में है. अब तक Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे रहे हैं लेकिन अब खबरें हैं कि Apple भी अपने पहले फोल्डेबल iPhone के साथ बाजार में एंट्री करने वाला है. माना जा रहा है कि यह फोन सिर्फ मुकाबला ही नहीं करेगा बल्कि नए स्टैंडर्ड भी सेट कर सकता है.डिजाइन और डिस्प्ले में बड़ा बदलावमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Fold का डिजाइन अब तक के सभी iPhones से अलग होगा. इसमें बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन देखने को मिल सकता है. अंदर की तरफ लगभग 7.8 इंच की बड़ी OLED स्क्रीन दी जा सकती है जो इसे इस्तेमाल में टैबलेट जैसा अनुभव देगी. यह स्क्रीन अन्य फोल्डेबल फोन के मुकाबले थोड़ी चौड़ी हो सकती है.बाहरी हिस्से पर करीब 5.5 इंच की दूसरी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जिससे फोन बंद होने पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा. साथ ही, इसमें नया LiquidMetal hinge दिया जा सकता है जिससे मजबूती बेहतर होगी. फोन में टाइटेनियम फ्रेम और मजबूत ग्लास बैक मिलने की भी संभावना है.इस बार Apple फेस आईडी की जगह पावर बटन में Touch ID देने पर विचार कर सकता है. इससे फोन पतला रखने में मदद मिलेगी. वहीं, स्क्रीन पर Dynamic Island की जगह पंच-होल कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है.परफॉर्मेंस और बैटरी में दमiPhone Fold में कंपनी का अगली पीढ़ी का प्रोसेसर, संभवतः A20 Pro, दिया जा सकता है जो 2nm तकनीक पर आधारित होगा. इससे फोन की स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी दोनों बेहतर होंगी. इसमें 12GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.बैटरी की बात करें तो यह अब तक के किसी भी iPhone की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है जिसकी क्षमता लगभग 5400mAh से 5800mAh के बीच हो सकती है. साथ ही इसमें सिर्फ eSIM सपोर्ट मिलने की संभावना है.कैमरा और सॉफ्टवेयर अनुभवफोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 48MP का मेन और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हो सकता है. सेल्फी कैमरे को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. सॉफ्टवेयर के मामले में यह iOS पर ही चलेगा लेकिन बड़े स्क्रीन के कारण इसमें मल्टीटास्किंग के नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं जैसे एक साथ कई ऐप्स चलाना और बेहतर लेआउट सपोर्ट.लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमतमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Apple इस फोल्डेबल iPhone को 2026 के आखिर में लॉन्च कर सकता है. हालांकि, इसकी बिक्री थोड़ी देर से शुरू हो सकती है. कीमत की बात करें तो यह प्रीमियम सेगमेंट में आएगा और इसकी कीमत लगभग 1.8 लाख से 2.2 लाख रुपये के बीच हो सकती है.Samsung Galaxy Z Fold 8 भी जल्द होगा लॉन्चSamsung Electronics अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को इस साल के दूसरे हिस्से में लॉन्च करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Flip 8 के साथ एक नया वेरिएंट Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide भी पेश कर सकती है. हालांकि, इस बार इन डिवाइसेज में बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे यूजर्स को थोड़ा निराशा हाथ लग सकती है.लीक्स के मुताबिक, कंपनी अपने इन आने वाले फोल्डेबल फोन में डिस्प्ले के मामले में कोई बड़ा अपग्रेड नहीं करने वाली है. जानकारी के अनुसार, इन सभी मॉडलों में पहले से इस्तेमाल हो रही M13 OLED टेक्नोलॉजी को ही जारी रखा जा सकता है. यानी लगातार तीसरे साल सैमसंग अपने फोल्डेबल लाइनअप में वही डिस्प्ले मटेरियल इस्तेमाल कर सकता है.यह भी पढ़ें:iPhone Vs Android: 5 साल बाद किसकी रिसेल वैल्यू होती है सबसे ज्यादा, जानिए किसे खरीदने में है फायदा