मध्य प्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने वन्यजीवों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ के सहयोग से अंतर्राज्जीय कछुआ तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना रविन्द्र उर्फ रमन कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है।