दिल्ली में सोमवार को एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक अनियंत्रित कार दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 का बैरियर और लोहे का दरवाजा तोड़ते हुए सीधे परिसर के भीतर जा घुसी।