कांग्रेस ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिवक्ता आकाश विजयराव मोरे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आकाश मोरे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं। उनके पिता विजयराव मोरे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) रह चुके हैं।