बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव लंबे समय से चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिन ही कोर्ट में एक बार फिर से उन्हें फटकार लगी और वह इमोशनल दिखे. कोर्ट ने फटकारते हुए कहा था कि वह बस समय बर्बाद कर रहे हैं. तमाम कोशिशों के बाद दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका. विपक्षी पार्टी 6 करोड़ भी लेने के लिए राजी है. इन सभी बातों के बीच राजपाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मसला बताने की बात कहते हैं. दरअसल, द इंडियन एक्सप्रेस के स्क्रीन अवॉर्ड में राजपाल यादव भी पहुंचे थे. इसी दौरान की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह पैसे चुकाने की बात पर रिएक्शन दे रहे होते हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि जब वह ऑडियंस में बैठे होते हैं और पहले तो राजपाल यादव कहते हैं, 'मैं क्या सोच रहा था कि आजकल बहुत ज्यादा देश में धुआं ही धुआं हो रहा है बाहर. इतना युद्ध मचा हुआ है. कहां बैठूं कहां सोचूं इतना रुपया और डॉलर ऊपर नीचे हो रहा है. बस बैठा-बैठा शांति शांति यही कर रहा हूं.' पैसे चुकाने की बात पर राजपाल यादव का रिएक्शनराजपाल की बात मजाकिया अंदाज में एंकर कहते हैं, 'राजपाल भाई रुपया और डॉलर कितना भी ऊपर नीचे हो जाए. आपको उतने ही पैसे लौटाने होंगे जितना आपने उधार लिया है.' इस पर सभी हंसने लगते हैं. यहां तक कि राजपाल यादव भी हंसते हुए इसका जवाब देते हैं. वह कहते हैं, 'लेकिन मसला तो सुन लो एक बार कितने भी लौटाने पड़े. मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं.' View this post on Instagram A post shared by Bharat | We Are Indians 🇮🇳 (@nayaahindustan)जाकिर खान ने बीच में टोकाहालांकि, इस बात को यहीं रोकते हुए जाकिर खान कहते हैं, 'मामला अभी कोर्ट में है तो आप लोग इस बात को यहीं रोक दें. आप लोग इसे अलग से डिस्कस कर लीजिए.' इस पल राजपाल का जो रिएक्शन होता है वो कमाल का होता है. इस बातचीत के बीच वह सिर्फ हंसते रहते हैं.राजपाल यादव का चेक बाउंस केसबहरहाल, अगर राजपाल यादव के चेक बाउंस केस की बात की जाए तो ये साल 2012 का मामला है. उन्होंने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से 5 करोड़ रुपये बतौर कर्ज लिया था. लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने के बाद एक्टर को बड़ा घाटा हुआ और झटका भी लगा. कर्ज के साथ ही उनके खुद के पैसे भी डूब गए थे. इसकी वजह से ब्याज की राशि जुड़कर ये रकम 9 करोड़ रुपये पहुंच गई थी. वहीं, 2 अप्रैल को कोर्ट में हुई सुनवाई में विपक्षी पार्टी 6 करोड़ की रकम के साथ मामले को खत्म करना चाहती है लेकिन राजपाल यादव का कहना है कि वह 17 करोड़ रुपये दे चुके और इसके लिए उन्हें 5 फ्लैट भी बेचने पड़े हैं. एक्टर ने कहा कि वह भावुक नहीं हैं बल्कि 5 बार और जेल जाने के लिए तैयार हैं. बहरहाल, अगर इसके अलावा राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात की जाए तो उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिसमें वह नजर आने वाले हैं. इसमें अक्षय कुमार संग 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं.