सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक ने उनसे गैस की मांग की. ये दावा ऐसे वक्त पर किया जा रहा है जब ईरान पर इजरायल - अमेरिका के संयुक्त हमले के बीच भारत के कई हिस्सों से गैस की कमी और दाम बढ़ने की खबरें आ रही हैं. पोस्ट का अर्काइव यहां देखें यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें. क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि उनके हमशक्ल हैं. हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमें वायरल वीडियो में कुछ असमान्य चीजें दिखाई दीं, जिनसे शक पैदा होता है कि वीडियो वाकई असली है या नहीं और अगर असली है तो इसमें दिख रहे शख्स नरेंद्र मोदी हैं या नहीं.वायरल वीडियो में SPG की वर्दी में दिख रहा शख्स उस वक्त हंसता है जब गैस को लेकर एक शख्स वीडियो में टिप्पणी कर रहा है. ये असमान्य बात है. आमतौर पर SPG जवान काफी सतर्क होते हैं और जब कोई इतने करीब आकर प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करे, तो और ज्यादा सतर्क हो जाते हैं. पीएम मोदी के जितने भी अन्य रोड शो के वीडियो हमने देखे उसमें या तो वे अपनी सुरक्षित आमतौर पर काले रंग की कार में ही रोड शो करते हैं. कई बार मोदी उसी काले रंग की कार के रूफ टॉप के जरिए लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हैं. किसी भी रोड शो में हमें प्रधानमंत्री ऐसी जिप्सी में नहीं दिखे. ये भी वायरल में एक असमान्य बात है कि पीएम मोदी खुली जिप्सी में हैं. पड़ताल में आगे हमने वायरल वीडियो में दिख रहे रोड शो की लोकेशन पता लगाना शुरू की. वायरल वीडियो में पीछे दिख रहे बाजार के इस बोर्ड की भाषा को जब गूगल ट्रांसलेट पर हमने चेक किया, तो पता चला कि ये ओड़िया भाषा है. यहां से हमें अंदाजा मिला कि वीडियो ओडिशा का हो सकता है, वीडियो के पीछे दिख रहे बोर्ड में ओड़िया भाषा लिखी हुई है. इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट हमें मिला, जिसमें वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया गया था कि एक शख्स ने रोड शो में मोदी से गैस की मांग की. पर इस वीडियो के टेक्स्ट में इसे राउरकेला का बताया गया था. राउरकेला ओडिशा का एक शहर है. पोस्ट में वीडियो को राउरकेला का बताया गया हैअब यहां तक हमें 2 क्लू मिल चुके थे कि वीडियो ओडिशा का है. अब हमने ओडिशा के राउरकेला में हुए पीएम मोदी के रोड शो की खबरें सर्च करनी शुरू कीं. राउरकेला में हुए पीएम मोदी के हालिया रोड शो से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट हमें नहीं मिली. पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट हमें मिला, जिसमें यही वायरल वीडियो था. कैप्शन में बताया गया था कि वीडियो में दिख रहे शख्स पीएम मोदी नहीं बल्कि उनके हमशक्ल हैं. पोस्ट में बताया गया था कि वीडियो पीएम मोदी के हमशक्ल का हैहमें ओडिशा के कुछ स्थानीय मीडिया प्लेटफॉर्म्स के सोशल मीडिया हैंडल पर कई अन्य वीडियो भी मिले. पोस्ट्स में बताया गया है कि ये पीएम मोदी के हमशक्ल का ही रोड शो था. Odisha Reporter_Official नाम के हैंडल पर भी इस रोड शो से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट है. View this post on Instagram प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेबसाइट Narendramodi.in पर उनके सभी भाषणों और रैलियों की स्पीच उपलब्ध रहती हैं. हमें हालिया गैस संकट के बीच ओडिशा के राउरकेला में हुई उनकी किसी भी रैली या रोड शो का रिकॉर्ड नहीं मिला. निष्कर्ष : पीएम मोदी के हमशक्ल के वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)