विद्यार्थियों को हनुमान जी का नाम क्यों लेना चाहिए? जानिए इसके पीछे का वास्तविक महत्व!

Wait 5 sec.

आज के समय में पढ़ाई में सफलता पाने के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि एकाग्रता, स्मरण शक्ति और सही दिशा में काम करना बेहद जरूरी है. भारतीय परंपराओं में इन गुणों को मजबूत करने के लिए भगवानों का स्मरण करने की सलाह दी जाती है.खासकर हनुमान जी का नाम विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी माना गया है. यह केवल आस्था का नहीं, बल्कि एक मानसिक और व्यवहारिक अभ्यास भी है, जो छात्रों को बेहतर बनाने में मदद करता है. नेपाल से मॉरीशस तक हनुमान जी को देवता से भी श्रेष्ठ क्यों माना जाता है? देखें फोटोहनुमान जी की अद्भुत बुद्धिमत्ताधार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, हनुमान जी केवल बलवान ही नहीं, बल्कि अत्यंत बुद्धिमान भी थे. मान्यताओं के मुताबिक, उन्होंने मात्र 15 दिनों में ही वेदों का अध्ययन कर उन्हें कंठस्थ कर लिया था.यह कहानी भले ही प्रतीकात्मक लगे, लेकिन इसका संदेश साफ है कि, तेज दिमाग, अनुशासन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. सूर्य देव का आशीर्वाद के पीछे का महत्वमान्यताओं के मुताबिक, सूर्यदेव जिन्हें हनुमान जी का गुरु भी माना जाता है, उनकी प्रतिभा से इतने प्रभावित हुए कि, उन्होंने आशीर्वाद दिया, जो विद्यार्थी हनुमान जी का नाम लेकर पढ़ाई करेगा, उसकी स्मरण शक्ति मजबूत होगी और वह पढ़ा हुआ भी नहीं भूलेगा.अब इसे अंधविश्वास मानकर खारिज करने से पहले एक बात समझना बेहद जरूरी है कि, असल में यह एक मनोवैज्ञानिक ट्रिक है. जब कोई छात्र रोज एक ही तरीके से पढ़ाई करना शुरू करता है, तो उसका मांइड फोकस मोड में आ जाता है.हनुमान चालीसा की चौपाई में छिपा रहस्यमहान संत तुलसीदास ने हनुमान चालीसा में लिखा है कि, "विद्यावान गुनी अति चातुर, राम काज करिबे को आतुर"इसका अर्थ केवल यह नहीं कि, हनुमान जी पढ़े-लिखे थे, बल्कि वे अपने ज्ञान का सही समय पर सही इस्तेमाल करना जानते थे. आज के छात्रों की सबसे बड़ी कमजोरी यही है कि, वे पढ़ते तो बहुत हैं, लेकिन लागू नहीं कर पाते हैं.अगर तुम केवल रटने में लगे हो और समझ नहीं रहे, तो तुम्हारा तरीका ही पूरी तरह से गलत है. श्रीराम के प्रति समर्पण- फोकस का सबसे बड़ा उदाहरणहनुमान जी हमेशा श्रीराम के कार्यों को समझने और पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे. उनका लक्ष्य स्पष्ट था, कोई distraction नहीं, कोई बहाना नहीं.अब तुम अपनी स्थिति को देखो फोन, सोशल मीडिया, टालमटोल अगर तुम सच में सफल होना चाहते हो, तो तुम्हें हनुमान जी की तरह एक ही लक्ष्य पर टिके रहना सीखना पड़ेगा.विद्यार्थियों के लिए वास्तविक फायदेहनुमान जी का नाम लेने का लाभ तभी है, जब तुम इसे केवल रस्म नहीं, बल्कि अपने व्यवहार में उतारो. हनुमान जी का नाम लेने से जीवन में-एकाग्रता बढ़ती है, दिमाग भटकने से बचता है, आत्मविश्वास मजबूत होता है, डर कम लगता है, स्मरण शक्ति बेहतर होती है, रिवीजन आसान होता है, जीवन में अनुशासन आता है और पढ़ाई में consistency बनती है.लेकिन एक बात साफ है कि, अगर तुम केवल नाम जपते रहो और पढ़ाई न करो, तो कुछ नहीं होगा. ये कोई जादू नहीं है. हनुमान जी का स्मरण एक मानसिक अभ्यास है, कोई शॉर्टकट नहीं, अगर तुम इसे सही तरीके से अपनाओगे तो फोकस, अनुशासन और समझ के साथ तो यह तुम्हारी पढ़ाई को मजबूत बना सकता है. लेकिन अगर तुम सोचते हो कि, केवल नाम लेने से बिना मेहतन के टॉप कर जाओगे, तो ये सोच अभी बदल लो. असली काम तुम्हें ही करना है. बाल नोचकर क्यों बनते हैं जैन साधु? जानिए दर्द से मुक्ति की खौफनाक लेकिन सच्ची कहानी!Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.