अब AI लिखेगा आपके मैसेज! WhatsApp का नया फीचर बदल देगा चैटिंग करने का तरीका, जानिए कैसे करेगा काम

Wait 5 sec.

Whatsapp AI Feature: फेमश मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने हाल ही में कई नए फीचर्स पेश किए हैं जिनमें सबसे खास है AI Writing Help. इस फीचर की मदद से अब यूजर्स अपने पर्सनल चैट में AI की सहायता से मैसेज लिख या सुधार सकते हैं जिससे बातचीत और आसान व सटीक हो जाएगी.AI देगा स्मार्ट रिप्लाई और बेहतर शब्दों का सुझावAI Writing Help फीचर पहले भी मौजूद था लेकिन अब इसे और अपग्रेड किया गया है. पहले जहां यह सिर्फ मैसेज को री-फ्रेज या टोन बदलने में मदद करता था वहीं अब यह पिछले चैट के आधार पर रिप्लाई भी सुझा सकता है. इसका मकसद है कि यूजर अपने मैसेज को बिलकुल सही तरीके से लिख सकें.अब सभी यूजर्स को मिलेगा यह फीचरशुरुआत में यह सुविधा कुछ सीमित देश जैसे अमेरिका में ही उपलब्ध थी. लेकिन अब WhatsApp ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. साथ ही कंपनी का दावा है कि AI इस्तेमाल करने पर भी आपकी पर्सनल चैट की प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी.ऐसे करें AI Writing Help का इस्तेमालइस फीचर को यूज करना काफी आसान है. आपको बस किसी चैट को खोलना है टेक्स्ट बॉक्स पर टैप करना है फिर स्टिकर सेक्शन में जाकर AI आइकन (पेंसिल और स्पार्कल वाला) चुनना होगा. इसके बाद AI आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा.काम के मैसेज में ज्यादा काम आएगा AIहालांकि लोग आम बातचीत जैसे दोस्तों या परिवार के साथ चैट में नैचुरल भाषा पसंद करते हैं लेकिन यह फीचर प्रोफेशनल मैसेज लिखने में काफी मददगार साबित हो सकता है जैसे ऑफिस में बॉस को जवाब देना या किसी जरूरी बातचीत को बेहतर तरीके से पेश करना.स्टोरेज मैनेजमेंट हुआ आसानइस अपडेट के साथ एक और उपयोगी फीचर आया है वन-टैप स्टोरेज मैनेजमेंट. अब यूजर्स किसी भी चैट में जाकर बड़े मीडिया फाइल्स को आसानी से पहचानकर डिलीट कर सकते हैं बिना पूरी चैट हटाए. इसके अलावा, नया स्टिकर सजेशन फीचर भी जोड़ा गया है. अब जब आप कोई इमोजी टाइप करेंगे तो WhatsApp खुद ही उससे जुड़े स्टिकर सुझाएगा जिससे आपकी चैट और एक्सप्रेसिव बन जाएगी.यह भी पढ़ें:कैसे बेच सकते हैं अपना बचा हुआ इंटरनेट डेटा, जानें 1GB का कितना मिलता है पैसा?