Mangal Gochar 2026: मंगल का मीन राशि में गोचर, शनि के साथ युति बढ़ाएगी वैश्विक हलचल, जानें राशियों पर असर

Wait 5 sec.

Mangal Gochar 2026: 02 अप्रैल को मंगल मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पर पहले से शनि विराजमान हैं जिसके कारण मीन राशि में शनि-मंगल की युति बनेगी. मीन राशि पर देवगुरु बृहस्पति का स्वामित्व होता है. वहीं ज्योतिष में शनि देव को कर्मफलदाता और मंगल को युद्ध, साहस, पराक्रम और  भूमि आदि का कारक ग्रह माना जाता है.शनि और मंगल दोनों की ही गिनती पाप ग्रहों में होती है और दोनों का एक ही राशि में आने से प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा. हालांकि कुंडली में ग्रहों की स्थिति से कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव  पड़ता है, जिससे कुछ राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को भी मिल सकता है.पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि, मंगल गोचर मीन राशि में 2 अप्रैल 2026 को होने जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार 18 महीने बाद गुरु की राशि मीन में मंगल प्रवेश करेंगे. जहां सूर्य, शनि और शुक्र पहले से ही विराजमान हैं. ऐसे में मंगल के गोचर से शनि मंगल योग भी बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में दोनों क्रूर ग्रहों की युति को प्रतिकूल प्रभाव देना वाला माना जाता है. इन दोनों ग्रहों की युति से देश दुनिया में अप्रिय घटनाएं घटने की संभावना है. वर्तमान समय में कई देशों में चल रही युद्ध की स्थिति और तेज हो सकती है. ऐसे में मीन राशि में मंगल का गोचर कन्या और मीन समेत कई राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव लेकर आने वाला साबित होगा.मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है. यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है. मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है. मंगल को ज्योतिष शास्त्र में सेनापति माना गया है. मंगल समस्त साहसिक कार्य जैसे सेना, अग्निशमन सेवाएं, पुलिस आदि के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता का भी प्रतिनिधित्व करता है. मंगल अग्नि तत्व ग्रह होने के साथ-साथ एक उत्तेजनात्मक ग्रह भी है. मंगल का प्रभाव युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है.शनि और मंगल की युतिजब भी शनि का मंगल से संयोग होता है तो देश और दुनिया में जनविद्रोह, आंदोलन और युद्ध जैसे हालात बन जाते हैं. शनि और मंगल की इस युति को 'द्वंद्व योग' कहा जाता है. शनि अनुशासन और न्याय के देवता हैं, जबकि मंगल अग्नि और साहस के. मीन राशि (जल तत्व) में इनका मिलन मानसिक अशांति और वैचारिक मतभेद पैदा कर सकता है. मीन राशि समुद्र और जल का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए इस समय के दौरान समुद्री तूफान या जल से संबंधित प्राकृतिक आपदाओं की संभावना बढ़ जाती है.मंगल का शुभ-अशुभ प्रभावमंगल की वजह से हवाई या पानी से जुड़ी दुर्घटना होने की आशंका है. देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी. भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है. प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है. सोने-चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं. रेशमी कपड़े, प्लास्टिक और रसायनिक चीजों की कीमतें भी बढ़ने के योग बन रहे हैं. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी आएगी. मशीनरी भी महंगी हो सकती हैं. इनके अलावा खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने की संभावना है. दलहन और तिलहन भी सस्ता होगा. इसके साथ ही प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के लिए सामान्य समय रहेगा. सेना और पुलिस विभाग से जुड़े बड़े मामले सामने आ सकते हैं. जल सेना की ताकत बढ़ेगी. देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी.करें पूजा-पाठ और दानमंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए. लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए. तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करने चाहिए और लाल कपड़ों का दान करें. मसूर की दाल का दान करें. शहद खाकर घर से निकलें. हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें. हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं.मंगल का मीन राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभावमेष राशि- मेष राशि के लोगों की रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी, वहीं तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में भी चुनौतियां आ सकती हैं, पैसों का लेन-देन न करें.वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है. नौकरी मिलने की भी संभावना हैं. व्यापार करने वालों को भी लाभ हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें.मिथुन राशि- मंगल के गोचर से कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सरकारी सेवकों की पदोन्नति हो सकती है, नया घर खरीदने के भी योग बन रहे हैं. क्रोध पर नियंत्रण रखें.कर्क राशि- अगर आप कोई नया स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी. नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा. आप ऊर्जावान रहेंगे और मेहनत भी करेंगे. नया घर खरीदने के योग बन रहे हैं.सिंह राशि- सेहत का ध्यान रखना होगा, विशेषकर माता पिता की सेहत का ध्यान रखें. पैतृक संपत्ति को लेकर विवाह हो सकता है. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.कन्या राशि- कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह एक अच्छा समय है. पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें. विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. घर में सुख शांति बनी रहेगी.तुला राशि- स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. भाग्य आपका साथ देगा, धन लाभ होगा. कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा. गलत काम न करें वरना आपको कोर्ट जाना पड़ सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें वरना दुर्घटना हो सकती है.वृश्चिक राशि- कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लाभ होगा. खर्चे बढ़ेंगे, बचत करना सीखना बेहतर है. अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा, संयम से बात करके गलतफहमियों को सुलझाना बेहतर होगा.धनु राशि- भूमि लाभ के योग हैं. प्रमोशन हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें, धन लाभ होगा. मकान खरीदने के योग हैं. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बहस करने से बचें.मकर राशि- मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, भाई-बहन का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकता है. व्यापार करते हैं, तो यह फलता-फूलता रहेगा. सरकारी नौकरी से जुड़े होने पर लाभ होगा. कर्ज से मुक्ति मिलेगी. जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.कुंभ राशि- आपके जीवन में चुनौतियां बनी रहेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और लाभ होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. यदि आपने शेयर बाजार में पैसा लगाया है तो अचानक धन लाभ होने की संभावना है.मीन राशि- धार्मिक स्थलों पर जाने के योग बन रहे हैं. मंगल आपकी राशि में गोचर कर रहा है और यह गोचर आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा. आपकी पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आय के स्रोत होंगे, धन लाभ होगा.ये भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी व्रत आज 29 मार्च को, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्तDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.