राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका के सभी 50 राज्यों और यूरोप के कई हिस्सों में ‘नो किंग्स’ रैलियों का आयोजन किया गया, जिसमें भारी भीड़ सड़कों पर उतर आई। प्रदर्शनकारियों ने "ताज नीचे रखो, जोकर" जैसे नारों के साथ कड़ा विरोध दर्ज कराया।