खुद को घिरता देख बदमाश ने जेब से आधी कटी ब्लेड निकाली और संजीव पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल होने के साथ ही आरोपित ने उनके चेहरे और सिर पर मुक्कों से भी प्रहार किया। पीड़ित के शोर मचाने के बावजूद ब्लेड के डर से भीड़ मूकदर्शक बनी रही।