Morning Routine Mistakes: सुबह उठते ही ये गलतियां करते हैं 99% लोग, डॉक्टर ने बताया- किन बातों का रखें ध्यान

Wait 5 sec.

Morning Routine Mistakes: आजकल परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. सुबह जल्दी उठना, वर्कआउट करना, तुरंत ईमेल चेक करना और कॉफी पीना देखने में यह सब हेल्दी और प्रोडक्टिव लगता है. हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार यही आदत कई बार शरीर पर उल्टा असर डालती है. डॉक्टर बताते हैं की असली समस्या इन आदतों में नहीं बल्कि इन्हें करने के तरीके और तेजी में हैं.इंसान का शरीर नींद की अवस्था से एकदम एनर्जेटिक अवस्था में नहीं जाता है. उसे एक ब्रिज की जरूरत होती है, जब वह ब्रिज नहीं मिलता तो अच्छी आदतें भी ताकत के बजाय तनाव बढ़ा सकती है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिसर्च में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि अचानक तनाव एक्टिव होने से दिन की शुरुआत में ही कॉर्टिसोल का लेवल बढ़ सकता है. जिससे इंसान का मूड और फोकस इफेक्ट होते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सुबह उठते ही 99 प्रतिशत लोग कौन सी गलतियां करते हैं और डॉक्टरों ने किन बातों का ध्यान रखने के लिए कहा है. ये भी पढ़ें-Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?जल्दबाजी में दिन की शुरुआत बनती है समस्या कई लोग सुबह उठते ही अलार्म बंद करके सीधे फोन देखने लगते हैं या तुरंत काम में लग जाते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा करने से दिमाग को अचानक हाई अलर्ट मोड में जाना पड़ता है. इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ सकता है, जिससे चिड़चिड़ापन, सिर दर्द या मानसिक थकान महसूस हो सकती है. प्रोडक्टिव दिखने की चाह बढ़ा रही स्ट्रेस इसके अलावा डॉक्टर बताते हैं कि आजकल मॉर्निंग रूटीन को लेकर एक दबाव बन गया है कि जितना ज्यादा काम उतनी अच्छी शुरुआत. लेकिन शरीर इस तरह काम नहीं करता है, बिना तैयारी के तुरंत वर्कआउट या लगातार नोटिफिकेशन देखना शरीर में स्ट्रेस को बढ़ा सकता है. ऐसे में सुबह की शुरुआत शांत और संतुलित होना बहुत जरूरी होती है. रात की नींद का असर सुबह पर पड़ता है अगर रात की नींद पूरी नहीं होती या देर तक फोन इस्तेमाल किया जाता है तो सुबह की शुरुआत खराब हो जाती है. खराब नींद का असर याददाश्त, मूड और डिसीजन लेने की क्षमता पर पड़ता है. इसलिए अच्छी सुबह के लिए अच्छी नींद जरूरी है. वहीं कई लोग उठते ही सबसे पहले कॉफी पीते हैं, लेकिन डॉक्टर बताते हैं 6 से 8 घंटे की नींद के बाद शरीर हल्का डिहाइड्रेट हो जाता है. ऐसे में पहले पानी पीना ज्यादा जरूरी होता है. पानी पीने से दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है और थकान भी कम होती है. शरीर को चाहिए धीरे-धीरे शुरुआत डॉक्टर बताते हैं कि सुबह उठने के बाद पहला एक घंटा शरीर के लिए बहुत अहम होता है. इस समय शरीर का सर्केडियन रिदम सेट हो जाता है जो पूरे दिन की एनर्जी और मूड को प्रभावित करता है. अगर इस समय जल्दबाजी की जाए तो दिन भर थकान और फोकस की कमी महसूस हो सकती है. कैसी होनी चाहिए सही मॉर्निंग रूटीन?डॉक्टर के अनुसार एक हेल्दी सुबह के लिए लोगों को कुछ आसान आदतें अपनानी चाहिए. जैसे धीरे-धीरे उठे और कुछ मिनट शांत बैठें. सबसे पहले पानी पिएं, हल्की धूप लें, स्ट्रेचिंग से शुरुआत करें फिर वर्कआउट करें. वहीं सुबह उठते ही फोन इस्तेमाल करने से बचे और दिन की शुरुआत आसान और शांत काम से करें.ये भी पढ़ें-Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.