Tarot Weekly Horoscope 22 to 28 March 2026: टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, इस सप्ताह का टैरो राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं करियर, धन, रिश्ते और स्वास्थ्य पर संकेत दे रहा है.जानिए सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह क्या खास लेकर आया है.Ram Navami 2026: राम नवमी के दिन 5 चीजें घर जरुर लाएं, दुर्भाग्य कोसों दूर रहेगामेष टैरो साप्ताहिक राशिफलटैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह आपको अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है. बिना सोचे-समझे कोई बड़ा फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है. पहले पूरी जानकारी जुटाएं, फिर निर्णय लें. मौके आपके सामने आएंगे, लेकिन उन्हें पहचानना आपकी जिम्मेदारी है. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और किसी भी विवाद से दूर रहें.वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफलयह सप्ताह आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है. आपकी फाइनेंशियल स्थिति में सुधार के संकेत हैं. हालांकि, लापरवाही भारी पड़ सकती है इसलिए निवेश सोच-समझकर करें. परिवार के साथ संबंध बेहतर रहेंगे. करियर में कोई नया अवसर मिल सकता है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा.मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफलयह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. पुराने कामों में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संभालने में सक्षम हैं. रिश्तों में कम्युनिकेशन गैप से समस्या बढ़ सकती है इसे नजरअंदाज मत करें. खुलकर बात करना ही समाधान है. कार्यक्षेत्र में किसी की मदद आपके काम आ सकती है.कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफलइस सप्ताह आत्मविश्वास और दृढ़ता आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी. अगर आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, तो सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं. लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. परिवार और रिश्तों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफलइस सप्ताह आपकी सेहत प्राथमिकता होनी चाहिए. लगातार काम और तनाव आपको थका सकता है. थोड़ा ब्रेक लेना जरूरी है. करियर में बदलाव के संकेत हैं, जो शुरुआत में असहज लग सकते हैं लेकिन आगे चलकर फायदेमंद होंगे. प्रेम जीवन में नई शुरुआत या नई भावनाएं उभर सकती हैं.कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफलयह सप्ताह आपके लिए अवसरों से भरा हुआ है. खुद को साबित करने का सही समय है. काम में सफलता और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. निजी जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से पार कर लेंगे. रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें यही आपकी ताकत बनेगी.तुला टैरो साप्ताहिक राशिफलइस सप्ताह आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं. बाहरी परिस्थितियां आपके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन आपको खुद पर भरोसा रखना होगा. अगर आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो सफलता मिलने के पूरे संकेत हैं. संयम और संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है.वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफलइस सप्ताह आपके जीवन में बड़े बदलाव संभव हैं. अगर आप अपने लक्ष्यों पर फोकस रखते हैं, तो ये बदलाव आपके पक्ष में जाएंगे. प्रेम जीवन में रोमांच और नयापन देखने को मिलेगा. करियर या बिजनेस में कोई बड़ा मौका मिल सकता है इसे गंवाने की गलती न करें.धनु टैरो साप्ताहिक राशिफलइस सप्ताह आपको पैसों के मामलों में बेहद सतर्क रहना होगा. कमाई के अवसर मिलेंगे, लेकिन गलत फैसले नुकसान करा सकते हैं. रिश्तों में हल्का तनाव आ सकता है, जिसे बातचीत से सुलझाना जरूरी है. किसी पुराने काम में नई शुरुआत के संकेत हैं. फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें.मकर टैरो साप्ताहिक राशिफलइस सप्ताह आपको अपने विचारों को स्पष्ट और व्यवस्थित करने की जरूरत है. अगर आप किसी काम में लगे हैं, तो सफलता संभव है लेकिन इसके लिए धैर्य और लगातार मेहनत जरूरी है. रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी, लेकिन दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना न भूलें.कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफलइस सप्ताह आपको नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा. नौकरी या करियर में कुछ नया शुरू करने के संकेत हैं. रिश्तों में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, लेकिन समझदारी से आप इसे संभाल लेंगे. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना मानसिक सुकून देगा.मीन टैरो साप्ताहिक राशिफलइस सप्ताह आपको अपनी सेहत और मानसिक शांति पर ध्यान देना होगा. काम में अचानक समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें सुलझाने में सक्षम हैं. कुछ बड़े और गंभीर फैसले लेने पड़ सकते हैं. अच्छी बात यह है कि रिश्तों में आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आप मजबूत महसूस करेंगे.चैत्र नवरात्रि 2026 पर मां दुर्गा की शक्ति का रहस्य जानना है? पढ़ें ये 5 पौराणिक किताबेंDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.