जब जायद खान को पिता संजय खान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के बारे में चला था पता, अब खुलकर की बात

Wait 5 sec.

जायद खान ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया है. फिल्मी परिवार से आने वाले जायद खान ने बाहर से भले ही एक आलीशान जिंदगी देखी हो, लेकिन अंदर की सच्चाई बहुत अलग है. उन्होंने बताया कि जब उन्हें अपने पिता की पर्सनल लाइफ, खासकर अफेयर्स के बारे में पता चला, तो वह परेशान हो गए थे. यह एक ऐसा समय था जब वह कुछ समझ तो रहे थे, लेकिन खुलकर कुछ कह नहीं पा रहे थे. कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते...जायद खान ने जूम के साथ एक इंटरव्यू में अपने पिता संजय खान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर पहली बार खुलकर बात की और बताया कि बचपन में उन्हें इन बातों की ज्यादा समझ नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे बड़े हुए, उन्हें ये सब समझ आने लगा. फिल्म इंडस्ट्री का माहौल अलग होता है, जहां कलाकारों को लंबे समय तक साथ काम करना पड़ता है और कभी-कभी रिश्ते भी बन जाते हैं. हालांकि, वह अपने पिता के बारे में कोई फैसला नहीं सुना सकते हैं क्योंकि उन्होंने अपने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है. इसलिए वह इन बातों को लेकर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते.अफेयर को लेकर हुआ था विवाद बता दें कि उस समय संजय खान की पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही है. उनकी शादी जरीन कतरक से हुई थी, लेकिन उनका नाम कई बार दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया. खासकर जीनत अमान के साथ उनके रिश्ते की खबरें उस समय खूब सुर्खियों में रहीं. कहा जाता है कि फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया. यहां तक कि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने गुपचुप शादी कर ली थी, हालांकि यह बात कभी साबित नहीं हो पाई. बाद में उनके रिश्ते में दूरी आ गई और दोनों अलग हो गए. इस पूरे मामले ने उस समय बहुत विवाद खड़ा किया था, जिसका असर परिवार पर भी पड़ा.