भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में बुधवार शाम धार्मिक चुनरी यात्रा के दौरान फायरिंग हो गई। डांस को लेकर हुए मामूली विवाद में बदमाश ने अवैध पिस्टल से फायर कर दिया। इसकी वजह से लोग दहशत में आ गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।