कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार शाम केरल के कोझिकोड में एक चुनावी सभा को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा- केरल में सिर्फ दो ही पक्ष चुनाव लड़ रहे हैं। एक है UDF गठबंधन और दूसरा है भाजपा और LDF की पार्टनरशिप। राहुल ने कहा- UDF जनता को एकजुट करता है, उनकी बात सुनता है और उन्हें सशक्त बनाता है। वहीं, LDF और भाजपा जनता को बांटते हैं और उनके सपनों को कुचलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि LDF और भाजपा की नीतियां एक ही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करती हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने इसे मिलीभगत का सबसे बड़ा सबूत बताया। इधर चुनाव आयोग ने असम में एग्जिट पोल के प्रसारण और प्रकाशन पर 9 अप्रैल से 29 अप्रैल तक बैन लगा दिया है। आयोग ने कहा कि यह फैसला स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करने के लिए लिया गया है। इसके अलावा, मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले किसी भी ओपिनियन पोल या सर्वे के नतीजों पर भी रोक रहेगी। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, 4 मई को एकसाथ आएगा रिजल्ट