पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर इन दिनों खबरों में आ गए हैं. ईद पर अपने कपड़ों की वजह से वो ट्रोल्स का शिकार हो गए है. ट्रोलिंग के बाद अली जफर ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट भी किया.अली जफर ने किया पोस्टअली जफर ने पोस्ट कर लिखा- मैं देश से माफी मांगता हूं कि मैंने ईद पर बिना बनियान के कुर्ता पहना और धोती पहनकर मैंने पौधों को पानी दिया. मैं समझ सकता हूं कि ये नेशनल और ग्लोबल ईश्यू है और लोगों कीजिंदगी को इफेक्ट कर रहा है. मैं ये पूरी कोशिश करूंगा कि ऐसी गलती फिर से न हो. इस मामले पर आप लोगों ने ध्यान दिया उसके लिए थैंक्यू.अली जफर 2018 में तब सुर्खियों में आए थे जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीशा शफी ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. हालांकि, अली जफर ने इन आरोपों को गलत बताया. उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है.अली जफर का वर्क फ्रंटबता दें कि अली जफर को पाकिस्तानी फिल्म Teefa in Trouble के लिए जाना जाता है. उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है. वो फिल्म तेरे बिन लादेन, मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी फिल्मों में नजर आए. वो लव का द एंड, लंदन, पेरिस, न्यू यॉर्क, चश्मे बद्दूर, टोटल सियापा, किल दिल, डियर जिंदगी में नजर आए. अली जफर को आखिरी बार बॉलीवुड में 2016 में देखा गया था.वो शाहरुख खान की फिल्म डियल जिंदगी में रूमी के रोल में दिखे थे. उन्होंने पाकिस्तान में लाहौर से आगे, खेल खेल में, Allahyar and the 100 Flowers of God जैसी फिल्मों में दिखे. अली जफर अपने गानों के लिए भी गाने जाते हैं. उन्होंने ड्रामा सीरीज भी की है. वो कांच के पैर, बहुत देर कर दी, जुगनू और आंचल में नजर आए. अली जफर को अपनी एक्टिंग के लिए काफी सराहा जाता है.