हिरव मेहता कौन हैं? जिनकी एंट्री से ‘धुरंधर 2’ में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट

Wait 5 sec.

रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी,आर माधवन और संजय दत्त के अलावा धुरंधर 2 में कई सपोर्टिंग कास्ट ने भी अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा. इनमें से एक नाम है जो आदित्य धर की फिल्म की रिलीज के बाद से सुर्खियों में छाया हुआ है.ये कोई और नहीं बल्कि हिरव मेहता हैं. फिल्म में उन्होंने बलोच गैंग के एक सदस्य की भूमिका निभाई है, जो संजय दत्त के कैरेक्टर  की हत्या कर कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आता है.हिरव मेहता सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि काफी फिटनेस फ्रिक भी हैं.पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर फिटनेस कंटेंट के जरिए अपनी पहचान बनाई और फिर फिल्मों में एंट्री मारी.वैसे तो उनकी गिनती अभी बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स में नहीं होती है. लेकिन, धुरंधर 2 में उनकी एंट्री ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा.मसल मेहता के नाम से हैं पॉपुलरइस फिल्म में हिरव ने रणवीर सिंह और धुरंधर में अक्षय खन्ना के संग भी स्क्रीन शेयर किया था.हिरव के इंस्टाग्राम पर शानदार फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. 65,000 लोग उन्हें फॉलो करते हैं. मजेदार बात तो ये है कि वो फिटनेस पर आधारित इंस्टाग्राम पेज भी चलाते हैं, जिसका नाम है मसल मेहता.     View this post on Instagram           A post shared by Hirav Mehta • Actor • MBA (@hiravmehta)इस पेज पर उनके 1.9 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं.इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हिरव ने फिटनेस इंफ्लुएंसर के तौर पर लोगों के बीच मजबूत पकड़ बना रखी है.हिरव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो आदित्य धर और रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए नजर आए.उन्होंने पोस्ट में लिखा,'धन्यवाद आदित्य धर सर, आपके साथ सेट पर काम करने मैंने बहुत कुछ सीखा. आप बेहद विनम्र, दयालु और सच में एक शानदार निर्देशक हैं. जिस तरह आप हर छोटी-छोटी बात समझाते हैं, उससे मैं अपने शॉट्स एक ही टेक में दे पाया. आप वाकई प्रेरणायक हैं सर, आप एक लेजेंड हैं.' हिरव ने दूसरे पोस्ट में लिखा,'रणवीर सिंह के साथ फ्रेम शेयर करना मेरे लिए बेहद खास रहा.वो एक सीनियर को-एक्टर, कई मायनों में एक मेंटर और अब ऐसे इंसान हैं जिन्हें मैं गर्व से अपना दोस्त कह सकता हूं. वो एक शानदार कलाकार, बेहतरीन इंसान और लगातार प्रेरणा देने वाले हैं.'ये भी पढ़ें:-दो बीवियों वाले 'यूट्यूबर' अरमान मलिक पांचवीं बार बने पिता, वीडियो शेयर कर कहा- 'इतना बड़ा खानदान बनाऊंगा..'