प्रेम नारायण पटेल (पिता केदार पटेल) अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी सिंचाई का कुछ पानी उनके भतीजे संदीप पटेल के खेत में चला गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद के बाद संदीप वहां से चला गया और कुछ देर बाद अपने माता-पिता के साथ बंदूक लेकर लौटा।