आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का आंतक देखने को मिला. शुरुआती दो मैचों में जहां हर पारी में 200 से ज्यादा रन बने, वहीं तीसरे मैच में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को महज 127 रनों पर ऑलआउट कर दिया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 06, संजू सैमसन 06, सरफराज खान 17, आयुष म्हात्रे 00 और शिवम दुबे 06 रन बनाकर आउट हुए. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर ने दो-दो विकेट चटकाए.10वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी साझेदारी जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने 10वें विकेट के लिए की. 94 रनों पर 9 विकेट गिरे थे. इसके बाद इन दोनों ने 33 रनों की साझेदारी की, जो सबसे बड़ी साझेदारी रही. जेमी ओवरटन ने 36 गेंद में 43 रन बनाए. उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले. अंशुल कंबोज सात रनों पर नाबाद रहे. पावरप्ले में गंवाए 4 विकेट, ओवरटन ने बचाई लाज चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए थे. संजू सैमसन 06, कप्तान गायकवाड़ 06, आयुष म्हात्रे 00 और मैथ्यू शॉर्ट 02 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद उम्मीदें सरफराज खान से थीं, जो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए थे. पर सरफराज 12 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर आउट हो गए. युवा कार्तिक शर्मा ने एक छक्का लगाया, लेकिन वह 15 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए. शिवम दुबे ने आते ही पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन फिर वह भी कैच आउट हो गए. जेमी ओवरटन ने 43 रन बनाकर स्कोर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया. चेन्नई के आठ बल्लेबाज ही डबल डिजिट के स्कोर में पहुंच सके. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके. वहीं नांद्रे बर्गर ने अपने कोटे के ओवर में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए. रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया. ब्रजेश शर्मा, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा को एक-एक विकेट मिला.