घर में बार-बार लग जाता है मकड़ी का जाला, ये ट्रिक आएगी काम

Wait 5 sec.

घर मे सबको स्वस्थ रखने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है. इसके लिए हम में से कई लोग अपने घरों में झाड़ू-पोंछा नियमित रूप से लगाते हैं. हालांकि, छत या सीलिंग की रोजाना सफाई नहीं कर पाती, जिसकी वजह से मकड़ी का जाला आपके घर के लुक को बिगाड़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए  भी फायदेमंद नहीं माना जाता है. इतना ही नही, वास्तु के मुताबिक भी मकड़ी का जाला शुभ भी नही माना जाता है.सबसे ज्यादा दिक्कत तो तब होती है जब इन जालों को साफ करने के बाद भी कुछ दिनों के बाद ये दोबारा से उसी जगह पर नजर आते हैं. इस बीच कुछ ऐसे नुस्खे हैं, जिन्हें इस्तेमाल करते ही फिर कभी नहीं लगेगा घर के किसी भी कोने में मकड़ी का जाला, आइए जानते हैं.यह भी पढ़ेंः लिविंग रूम में करें ये 5 सिंपल से बदलाव, सोसाइटी वाले समझने लगेंगे आपको स्टाइलिसमकड़ी के जाले हटाने के 5 रामबाण ट्रिक्सपुदीने के तेल का स्प्रे: पुदीने के तेल का स्प्रे मकड़ी के जालों से छुटकारा पाने का एक बेहद कारगर प्राकृतिक उपाय है. पुदीने की तेज गंध मकड़ियों को पसंद नहीं होती, जिससे वे भाग जाती हैं और दोबारा नहीं आतीं. सिरका और पानी: सिरका और पानी का मिश्रण मकड़ियों को घर से दूर भगाने का एक बहुत ही असरदार, सस्ता और प्राकृतिक तरीका माना जाता है. सिरके में मौजूद एसिडिक एसिड की तेज गंध मकड़ियों को नापसंद होती है और यह उनके लिए एक प्राकृतिक रिपेलेंट का काम करती है. आधे कप सफेद सिरके में आधा कप पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भरकर, जाले वाले स्थानों पर छिड़काव कर दें. नींबू या संतरे के छिलके: मकड़ी के जालों से छुटकारा पाने के लिए नींबू या संतरे के छिलके भी एक बहुत ही कारगर और प्राकृतिक उपाय भी माना जाता है. इसको खिड़कियों या दरवाजों के पास रख दें, जहां मकड़ियां ज्यादा जाले बनाती है, जिसकी तीखी गंध मकड़ियों को पसंद नहीं आती और वो दोबारा नहींआती.यह भी पढ़ेंः Where Do House Lizards Lay Eggs: घर के किन कोनों में छिपे होते हैं छिपकली के अंडे? जानें इनकी पसंद की सुरक्षित जगहेंनियमित रूप से झाड़ू-पोछा: झाड़ू-पोछा न केवल साफ-सफाई के लिए, बल्कि मकड़ी के जालों को रोकने के लिए भी सबसे कारगर उपाय है, जिससे रोज़ाना सफाई से धूल जमा नहीं होती और मकड़ियों को जाला बनाने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिलता, चाहे छत के कोनों, पंखों के ऊपर और अलमारियों के पीछे क्यो न हो , ऐसी जगह पर मकड़ी जाले सबसे ज्यादा बनते हैं, इन्हें रोज साफ करें.कपूर का इस्तेमाल: कपूर में जीवाणुरोधी और फफूंदरोधी गुण होते हैं, इसलिए इसका सौंदर्य और औषधीय उत्पादों में इसका उपयोग किया जाता है. कपूर से बने स्प्रे, बाम, क्रीम और मलहम में इसका सुखदायक और शीतल प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, घर के कोनों में कपूर जलाने से भी मकड़ी भाग जाती है और साथ ही  इसके उपयोग से मच्छर भी भाग जाते है.यह भी पढ़ेंः Fruits And Vegetables Storage Tips: एक साथ कभी नहीं रखने चाहिए ये फल और सब्जियां, 99% महिलाएं करती हैं ये गलतियां